-
जिस तरह से कपिल शर्मा बॉलीवुट स्टार्स से रिश्ते जोड़ रहे हैं, ऐसे में तो कुछ दिनों में द कपिल शर्मा शो पर बॉलीवुड स्टार ना आकर कपिल के रिश्तेदार आने लगेंगे। पहले कपिल शर्मा ने शो के सेट पर जैकलीन फर्नांडीज से 'शादी' की। उसके बाद अब उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा को बहन बना लिया। सोनाक्षी अपनी आने वाली फिल्म अकीरा का प्रमोशन करने कपिल शर्मा के शो में पहुंची थीं। शो पर सोनाक्षी ने कपिल शर्मा की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें अपने भाई बना लिया।
-
कपिल शर्मा को शो भारत में काफी पॉपुलर हो गया है। इस शो पर बॉलीवुड स्टार्स अपनी मूवी का प्रमोशन करने पहुंचे हैं। कपिल शर्मा में अपनी मूवी का प्रमोशन करने पहुंची सोनाक्षी सिन्हा।
-
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म के लिए घटाया था 30 किलो वजन।
राखी बांधने के अलावा सोनाक्षी ने शो में कपिल शर्मा की काफी खिंचाई भी की। -
सोनाक्षी की आने वाली मूवी अकीरा तमिल फिल्म मौना गुरु की रीमेक है। इसकी कहानी एआर मुरुगडोस ने लिखी थी और फिल्म को प्रोड्यूस और डायरेक्ट भी उन्हीं ने किया था। एआर मुरुगडोस ने गजिनी और हॉलीडे जैसी मूवी को भी डायेरक्ट किया है। अकीरा में कोंकणा सेन शर्मा और अनुराग कश्यप भी सोनाक्षी सिन्हा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।
-
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म अकीला सितंबर के पहले सप्ताह में रिलीज होगी। इस फिल्म में सोनाक्षी का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा।
