-
अफगानिस्तान में आए भूकंप के कई झटकों से अब तक 2053 लोगों की मौत हो चुकी है। खबर मिली है कि इस आपदा में 9000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मरने वालों का आंकड़ा और भी हो सकता है। (Photo: PTI)
-
भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई है। 3 घंटे के अंदर एक के बाद एक 6 भूकंप के झटकों से कई घर मलबे में तब्दील हो गए। (Photo: PTI)
-
भूकंप के कारण करीब 6 गांव तबाह हो गए हैं और सैकड़ों नागरिकों के मलबे में दबे होने की आशंका है। (Photo: PTI)
-
अफगानिस्तान में कई परिवारों की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल है। (Photo: PTI)
-
इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि भूकंप के बाद अफगानी लोग मलबे में फंसे परिवारों को बचाने के लिए खोजबीन में जुटे हुए हैं। (Photo: PTI)
-
इस तस्वीर में लोग घायल इलाज के लिए अस्पताल ले जाते नजर आ रहे हैं। (Photo: PTI)
-
घर के तबाह होने के बाद लोग बाहर सड़कों पर बैठे हैं। (Photo: PTI)
-
बताया जा रहा है की भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हेरात शहर से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर था। (Photo: PTI)
-
भूकंप के बाद अफगानिस्तान में मौजूद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की तरफ से घायलों के इलाज का प्रबंध कराया गया है। (Photo: PTI)
(यह भी पढ़ें: वायुसेना दिवस के मौके इंडियन एयरफोर्स को मिला नया फ्लैग, महिला जवानों ने भी दिखाया अपना दमखम)