-

इस दीवाली हर किसी को करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल के रिलीज होने का इंतजार है। इसमें रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय, अनुष्का शर्मा और फवाद खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में यूरोप की खूबसूरत जगहों को कैद किया गया है। करण अपनी फिल्मों में दुनिया भर की रोमांटिक लोकेशन दिखाने के लिए जाने जाते हैं। इन फोटोज को देखकर आप भी इन जगहों पर घूमना जरूर चाहेंगे। (Image Source: Instagram)
-
भारत से बाहर फिल्म की पहली आउटडोर शूटिंग लंदन में की गई थी। (Image Source: Instagram)
-
लंदन घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। यहां आप लंदन आई, बकिंघम पैलेस, बिग बेन और टावर ब्रिज देख सकते हैं। (Image Source: Instagram)
-
पेरिस की सड़कों पर अजीब पोज देते हुए रणबीर और अनुष्का। (Image Source: Instagram)
-
एफिल टावर के बाद लव लॉक ब्रिज देखना करण और अनुष्का के लिए अच्छा अनुभव रहा। (Image Source: Instagram)
-
ऐफिल टावर और लव लॉक ब्रिज के बाद मशहूर लोवरे म्यूजियम जाना ना भूलें। (Image Source: Instagram)
-
ऐ दिल है मुश्किल की टीम ने ऑस्ट्रिया में भी कई जगह शूट किया। जिसमें एक जगह इंसब्रक थी। जहां अनुष्का ने मनीष मल्होत्रा की साड़ी पहनी थी। (Image Source: Instagram)
-
करण की टीम ने ऑस्ट्रिया के विएना भी शूटिंग की थी। (Image Source: Instagram)