-
Aditi Singh MLA: रायबरेली सदर से कांग्रेस (Congress) की विधायक रहीं अदिति सिंह की बहन देवांशी सिंह (Devanshi Singh) ने शादी रचा ली है। उनकी शादी पूर्व केंद्रीय मंत्री और कभी बसपा (BSP) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) के बेहद खास रहे अखिलेश दास (Akhilesh Das) के बेटे से हुई है।
-
अदिति सिंह की बहन देवांशी की शादी लखनऊ में बड़े धूम-धाम से हुई।
-
इस शादी में राजनीति के कई चर्चित चेहरे शामिल हुए।
-
देवांशी सिंह के पति का नाम विराज दास है। विराज अखिलेश औऱ अलका दास के बेटे हैं।
-
अखिलेश दास दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास के बेटे हैं। अखिलेश लखनऊ के मेयर और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।
-
अखिलेश दास लंबे समय तक बसपा में भी रहे हैं। बसपा में रहने के दौरान वह पार्टी चीफ मायावती के बेहद खास लोगों में शामिल थे।
-
बता दें कि देवांशी सिंह के पिता स्व. अखिलेश सिंह रायबरेली सदर विधानसभा से पांच बार विधायक रहे थे। उनके निधन के बाद बेटी आदिति सिंह उस सीट से एमएलए बनीं।
-
देवांशी ने भी अपनी बहन की ही तरह अमेरिका से ग्रेजुएशन किया है।
-
पढ़ाई कर भारत लौटने के बाद वह भी सामाजिक कार्यों में रुचि लेने लगीं।
-
देवांशी फिलहाल बीडीसी हैं. देवांशी और अदिति सिंह की मां ब्लॉक प्रमुख हैं।
-
Photos: Social Media
