-
Aditi Singh MLA: यूपी की राजनीति में कई ऐसे नाम हैं जो अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। ऐसे ही लोगों में एक नाम अदिति सिंह का भी है। अदिति सिंह यूपी की बेहद युवा विधायक हैं। अदिति सिंह के लिए उनके पिता ना सिर्फ राजनीतिक विरासत छोड़ गए बल्कि अपनी बेटी के लिए उनके जीवनसाथी का चुनाव भी कर गए।
-
अदिति सिंह रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस एमएलए हैं। वह पहली बार विधायक बनी हैं।
-
रायबरेली सदर से ही उनके पिता अखिलेश सिंह 5 बार विधायक रहे। वह कई पार्टियों में रहे।
-
अदिति सिंह ने अमेरिका की ड्यूक यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। पढ़ाई के बाद वह राजनीति में आ गईं और विधायक बन गईं।
-
अखिलेश सिंह 2017 से ही बीमार चल रहे थे। उन्हें कैंसर हो गया था। 2019 में वह कैंसर से जंग हार गए। लेकिन जहां अपने अंतिम दिनों में वह बेटी को राजनीति में सेटल कर गए वहीं वह बेटी का रिश्ता भी पक्का कर गए थे।
-
अदिति ने नवंबर 2019 में पंजाब में नवांशहर से कांग्रेस विधायक अंगद सिंह से शादी की है। अदिति ने बताया कि अंगद सिंह का चुनाव उनके पिता ने ही किया थी।
-
बकौल अदिति अखिलेश सिंह ने अपने जीवन काल में अंगद सिंह के साथ उनकी सगाई भी करा दी थी। बता दें कि अंगद सिंह भी पहली बार विधायक बने हैं।
-
Photos: Social Media
