-

Suhasini Mulay Affair and marriage: बॉलीवुड में एक्ट्रेस अमूमन कम उम्र में या अपने करियर के पीक में ही शादी कर लेती हैं, लेकिन कुछ एक इसमें अपवाद भी हैं। इस अपवाद में एक्ट्रेस सुहासिनी मुले का नाम सबसे ऊपर आता है। सुहासिनी को उनका हमसफर फेसबुक पर मिला था और उन्होंने अपनी उम्र के दूसरे पड़ाव पर शादी की थी।हालांकि, उनके पति फिल्मी दुनिया से ताल्लकु नहीं रखते हैं। (Photo: Social Media)
-
सुहासिनी मुले छोटे ही नहीं बड़े पर्दे का भी एक नामचीन चेहरा रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस सुहासिनी अचानक ही एक बार लाइमलाइट में आ गई थीं। ये चर्चा तब उठी थी जब उन्होंने शादी करने का ऐलान किया था। चार साल तक उन्होंने अपनी शादी छुपा कर रखी थी। (Photo: Social Media)
-
सुहासिनी मुले को अपना हमसफर उम्र के इस पड़ाव में फेसबुक पर मिले थे। सुहासिनी ने 2011 में 60 वर्ष की उम्र में भौतिक विज्ञान के विशेषज्ञ प्रोफ़ेसर अतुल गुर्तु संग शादी की थी। (Photo: Social Media)
-
'डीएनए' को दिए इंटरव्यू में उन्होने बताया था कि, वो चार साल पहले भौतिक विज्ञान के विशेषज्ञ प्रोफ़ेसर अतुल गुर्तु (Atul Gurtu) से शादी कर चुकी हैं। (Photo: Social Media)
-
उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा था कि, सपने, जुनून को पूरा करने के लिए कभी कोई बूढ़ा नहीं होता, यहां तक कि अपना ‘बेटर हाफ’खोजने के लिए कोई सही समय या उम्र नहीं होता है। (Photo: Social Media)
-
हालांकि 1990 के दशक में सुहासिनी कभी एक बार लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुकी थीं, लेकिन ये रिश्ता टूट गया था। सुहासिनी ने अपनी शादी के बारे में बताया था कि उनके पास करने को बहुत से काम था इसलिए शादी के लिए उन्होंने और किसी रिश्ते के बारे में सोचने के लिए वक्त नहीं था। जब वक्त और सही जीवन साथी मिला उन्होंने शादी कर ली। (Photo: Social Media)
-
फिल्म ‘हू-तू-तू’(1999) के लिए सुहासिनी को नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है। फिल्म ‘दिल चाहता है’ और फिर ‘जोधा-अकबर’ जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग भी लोगों को खूब भाई थी। (Photo: Social Media)