-

तमाम टीवी सीरियल्स औऱ फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस नेहा पेंडसे सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपनी तस्वीरें औऱ वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। नेहा की सोशल मीडिया में बड़ी फैन फॉलोइंग भी है। हाल ही में उन्होंने अपनी एक फोटो पोस्ट की। हालांकि इस तस्वीर पर नेहा पेंडसे को ट्रोल किया जा रहा है।
-
नेहा पेंडसे ने अपने इंस्टाग्राम पर सिगरेट के साथ ये थ्रोबैक फोटो पोस्ट की। नेहा पेंडसे को सिगरेट पीता देख फैंस को अच्छा नहीं लगा।
-
नेहा पेंडसे को स्मोक करता देख फैंस उन्हें ट्रोल करने लगे। फैंस लिखने लगे कि अब यही सब बाकी रह गया था क्या। वहीं बहुत से यूजर्स ने उन्हें सिगरेट से दूर रहने की सलाह भी दी।
-
कुछ यूजर्स ने नेहा पेंडसे को समझाया कि अगर स्मोकिंग का नुकसान समझना है तो एक बार अपने फेफड़ों की जांच करा कर देख लो।
-
बता दें कि इसी साल जनवरी के महीने में नेहा पेंडसे ने शार्दुल सिंह ब्यास से शादी कर ली थी।
-
शार्दुल को नेहा पिछले काफी सालों से डेट कर रही थीं।
(All Photos: Neha Pendse Instagram) <a href="https://www.jansatta.com/photos/news-gallery/sakshi-dhoni-trolled-for-her-expressions-in-photo-with-mahendra-singh-dhoni/1382994/ “>‘ये मत भूलो कि किसकी पत्नी हो..?’, धोनी के साथ इस फोटो पर साक्षी को ट्रोल कर रहे लोग