-

बॉलीवुड के सबसे मशहूर लव अफेयर्स में सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिश्तों का जिक्र जरूर होता है। दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। सलमान से अलग होने के बाद ऐश्वर्या राय के टूटे दिल को सहारा मिला विवेक ओबरॉय का। हालांकि इन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। बाद में ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी रचा ली थी। बता दें कि सिर्फ विवेक ओबरॉय ही ऐसे नहीं है जो प्यार में हारी किसी अभिनेत्री के लिए 'कंधा' बने हों। ऐसे बहुत से एक्टर्स का नाम इस लिस्ट में शुमार है। आइए डालते हैं उन्हीं में से कुछ नामों पर एक नजर:
-
प्रियंका चोपड़ा और हरमन बवेजा का अफेयर भी काफी चर्चित रहा था। दोनों ने एक दूसरे को कई महीनों तक डेट किया। आगे चलकर प्रियंका औऱ हरमन का ब्रेकअप हो गया। बताया जाता है कि प्रियंका इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थीं। ब्रेकअप के बाद प्रियंका को सहारा देने शाहिद कपूर उनकी जिंदगी में आए। कुछ समय बाद शाहिद औऱ प्रियंका का भी ब्रेकअप हो गया।
-
सलमान खान और कैटरीना कैफ के अफेयर की खबरें देख यह माना जाने लगा था कि दोनों शादी कर लेंगे। हालांकि ऐसा नहीं हुआ औऱ दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप से दुखी कैटरीना की लाइफ में रणबीर सिंह 'कंधा' बनकर आए। दोनों ने एक दूसरे को कुछ महीनों तक डेट किया औऱ फिर अलग हो गए।
-
करीना कपूर को लेकर शाहिद कपूर काफी सीरियस थे। करीना भी उनके प्यार में पूरी तरह डूब चुकी थीं। लेकिन कई सालों का दोनों का रिलेशनशिप ब्रेकअप के साथ खत्म हो गया। शाहिद से अलग होने का गम झेल रहीं करीना की लाइफ में सैफ अली खान सहारा बनकर आए। आज करीना औऱ सैफ पति पत्नी हैं।
-
मॉडलिंग के दुनिया के बड़े नाम रहे मिलिंद सोमन और बिपाशा बसु के रिलेशनशिप की भी खूब चर्चा होती है। कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। माना जाता है कि ब्रेकअप के बाद ही बिपाशा की लाइफ में डीनो मारियो की एंट्री एक 'कंधे' के तौर पर हुई थी। राज फिल्म की रिलीज के साथ दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगीं। हालांकि कुछ समय बाद डीनो से अलग होकर बिपाशा जॉन अब्राहम के करीब आ गई थीं।