-
ईशा फाउंडेशन के अध्यक्ष और आध्यात्मिक गुरु सदगुरु जग्गी वासुदेव पर बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह ने सोशल मीडिया में नाराजगी जताई है। सुशांत सिंह ने जग्गी वासुदेव के एक ट्वीट पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि क्या मैंने आपको इसकी परमिशन दी थी। सुशांत सिंह ने उनके योग प्रोग्राम की भी निंदा करते हुए उसे अपने जीवन का सबसे बुरा अनुभव बताया है।
-
दरअसल हुआ ये कि सदगुरु ने ट्वीट कर अपने योग प्रोग्राम का प्रमोशन किया।
-
इस प्रमोशनल ट्वीट में सदगुरु ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें एक्टर सुशांत सिंह नजर आ रहे हैं।
-
इस वीडियो पर आपत्ति जताते हुए सुशांत सिंह ने जग्गी वासुदेव पर निशाना साधा।
-
सुशांत ने लिखा- मेरी तस्वीर इस्तेमाल करने के लिए क्या आपको मैंने परमिशन दी है? इसके बाद भी अगर आपने मेरी पोटो इस्तेमाल की है तो फिर उस फीडबैक का जिक्र भी करते जो मैंने और मेरी पत्नी ने आपके योग प्रोग्राम में शामिल होने के बाद दिया था।
-
सुशांत ने आगे लिखा- ये हमारे जीवन का सबसे बुरा अनुभव था। हालांकि आपने दो दिन में 6 तरह के कपड़े बदले वो जरूर मजेदार था।
-
सुशांत सिंह के इस हमले पर फिलहाल अभी तक जग्गी वासुदेव की तरफ से किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।