-
आइए आज जानते हैं 15 अप्रैल से 21 अप्रैल के बीच जन्मतिथि के मुताबिक राशिफल। इस राशिफल से हम जान सकते हैं कि हमारा जन्मदिन कैसा बीतेगा। आपके लिए आने वाला वक्त कैसा होगा। आइए जानते हैं जन्मतिथि के मुताबिक राशिफल

रविवार, 15 अप्रैल – आज आपकी दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। 
सोमवार, 16 अप्रैल – किस्मत आपका साथ देगी। पार्टनरशिप से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। निजी कार्य पूरे होंगे। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। निवेश करने से बचें। 
मंगलवार, 17 अप्रैल – आर्थिक लाभ मिल सकता है। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। विश्वासघात हो सकता है। मानसिक तनाव से बचें। 
बुधवार, 18 अप्रैल – आने वाले समय में आपको सफलता मिल सकती है। समय का सही इस्तेमाल करेंगे। आपको धोखा मिल सकता है। नए संबंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। दांपत्यजीवन के उत्तम क्षणों का अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 
गुरुवार, 19 अप्रैल – आज आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। हितशत्रु से सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। ऑफिस में काम अधिक रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। पानी और स्त्री वर्ग से सचेत रहें। नए कार्य शुरू न करें। 
शुक्रवार, 20 अप्रैल- दोस्तों से लाभ मिलेगा। आज आपको शेयर- सट्टा से लाभ मिल सकता है। अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। 
शनिवार, 21 अप्रैल – मांगलिक कार्य होंगे। प्रवास तथा वैवाहिक योग है। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। कारोबार में मुनाफ मिल सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से शुभ समाचार मिलेगा।