-
Actor’s Plastic Surgery: बॉलीवुड सेलेब्स में सर्जरी करवाने का चलन कोई नई बात नहीं है। पिछले कुछ दशक में कई एक्ट्रेसेस ने अट्रैक्टिव दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाने की बात कबूली है। वैसे सुंदर और जवां दिखने के लिए सिर्फ एक्ट्रेसेस ही नहीं एक्टर्स भी सर्जरी का सहारा लेते हैं। कई बड़े मेल सुपरस्टार्स हैं जिन्होंने सर्जरी करवाई है। आइए डालते हैं एक नजर:
-
रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार ने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया हुआ है। जब उनके बाल झड़ने लगे थे तो उन्हें विग पहनना पड़ा था।
-
आमिर खान ने चेहरे की झुर्रियों को हटाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया हुआ है।
-
हिमेश रेशमिया ने भी हेयर ट्रांसप्लांट करवाया हुआ है। जब उन्होंने करियर की शुरुआत की थी तो वह टोपी पहने नजर आते थे। उसका कारण बाल झड़ना बताया जाता है।
-
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी हेयर ट्रांसप्लांट की मदद से अपने बाल वापस पाए हैं।
-
करण जौहर ने बोटॉक्स के साथ-साथ अपने नाक के पास डर्मल फीलर करवाया है ताकि वह यंग दिख सकें।
-
हाल ही में शादी के बंधन में बंधे रणबीर कपूर ने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया है ताकि उनकी हेयरलाइन ठीक हो सके।
-
सैफ अली खान ने बोटॉक्स ट्रीटमेंट करवाया है। सैफ ने डार्क सर्कल्स हटाने के लिए इसकी मदद ली थी।
-
सलमान खान ने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया है और इस बात को उन्होंने खुद कबूला था। बाल झड़ने की समस्या के चलते सलमान ने ट्रांसप्लांट करवाया था।
-
कहा जाता है कि शाहिद कपूर ने यंग दिखने के लिए काफी पहले प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी।
-
कहा जाता है कि जवान दिखने के लिए शाहरुख खान ने भी बोटॉक्स ट्रीटमेंट के अलावा कई अन्य सर्जरी की मदद ली है। (All Photos: Social Media)
