-
Flop Movies Of 2022: साल 2022 में आरआरआर (RRR) और केजीएफ 2 (KGF 2) जैसी फिल्मों ने जहां कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े वहीं कुछ मूवीज ऐसी भी रहीं जिन्होंने दर्शकों को काफी निराश किया। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) जैसे सुपरस्टार्स की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं। आइए डालते हैं इस साल की 9 चर्चित फ्लॉप फिल्मों पर एक नजर:
-
Jayesh Bhai Zordar: रणवीर सिंह की जयेशभाई जोरदार रिलीज से पहले काफी चर्चा में थी। हालांकि जब यह फिल्म सिनेमाघरों में पहुंची तो दर्शकों को बहुत निराशा हुई। फिल्म बुरी तरह से पिट गई। (Photo: Screen Grab)
-
Dhaakad: कंगना रनौत की धाकड़ भी इस साल की सबसे बुरी तरह फ्लॉप होने वाली फिल्मों में शामिल हुई। (Photo: Screen Grab)
-
Laal Singh Chadha: आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा भी फ्लॉप हो गई। 180 करोड़ में बनी यह फिल्म महज 58 करोड़ का ही कारोबार कर पाई थी। (Photo: Screen Grab)
-
ShamShera: यशराज बैनर के तले बनी रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा ने दर्शकों को बहुत निराश किया। यह फिल्म सुपरफ्लॉप हुई थी। (Photo: Screen Grab)
-
Vikram Vedha: रितिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर विक्रम वेधा भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई थी। (Photo: Screen Grab)
-
Phone Bhoot: कैटरीना कैफ की फोन भूत को भी दर्शकों ने सिरे से खारिज कर दिया। (Photo: Screen Grab)
-
Samrat Prithviraj: अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज ने दर्शकों को बहुत ज्यादा निराश किया। फिल्म सुपरफ्लॉप हुई। (Photo: Screen Grab)
-
Raksha Bandhan: अक्षय की फिल्म रक्षाबंधन भी इस साल की चर्चित फ्लॉप फिल्मों में शामिल है। (Photo: Screen Grab)
-
Thank God: दिवाली के मौके पर अजय देवगन की थैंक गॉड रिलीज हुई थी। यह फिल्म भी सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए तरसती रही। (Photo: Screen Grab)
