-
बॉलीवुड स्टार्स की तरह उनके बच्चे भी काफी चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया में भी इन स्टार किड्स की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। वैसे कई बार इन स्टार किड्स को ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ा है। कुछ को तो बेहद अजीब बातों पर ट्रोल किया गया। आइए डालते हैं एक नजर:
-
हाल ही में सैफ अली खान की उनके दोनों बेटों के साथ ये तस्वीर खूब वायरल हुई। इस फोटो पर सैफ के बड़े बेटे तैमूर को ट्रोल किया गया। ट्रोल करने वालों को तैमूर का नाक में उंगली डालना पसंद नहीं आया। तैमूर को उनके नाम के लिए भी अकसर ट्रोल किया जाता रहा है।
-
अजय देवगन की बेटी न्यासा ने कुछ समय पहले दोस्तों संग पार्टी की फोटो पोस्ट की थी। उस फोटो के सामने आने के बाद ट्रोल्स ने न्यासा पर पिता के पैसों पर अय्याशी का आरोप लगाया था।
-
हाल ही में सैफ अली खान की बेटी सारा को उनकी चाल के लिए ट्रोल किया गया। ट्रोल करने वाले सारा अली खान को रोबोट जैसा बता कर मजाक उड़ा रहे थे।
-
चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने कॉफी विद करण में खुद खुलासा किया था कि उनके पतले फिगर के कारण सोशल मीडिया में लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया है।
-
एक बार प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच कुछ खाने के लिए श्रीदेवी की एक्ट्रेस बेटी जाह्नवी को लोगों ने ट्रोल किया था।
-
आमिर खान की बेटी ईरा खान को भी अकसर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है। कुछ समय पहले ईरा को बिकिनी पहन केक काटने के लिए कुछ यूजर्स ने ट्रोल किया था।
