-
कहते हैं कि भगवान हर किसी को जीवन में दूसरा मौका जरूर देता है। ऐसा ही कुछ हुआ टीवी की कुछ फेमस अभिनेत्रियों के साथ। दरअसल पहली शादी की असफलता के बाद इन्हें एक मौका और मिला जब इन्होंने दोबारा सात फेरे ले नए शादीशुदा जीवन की शुरुआत की। हालांकि कुछ की दूसरी शादी भी नाकाम ही रही। आइए डालते हैं नजर उन अभिनेत्रियों पर जिन्होंने पहली शादी की नाकामी के बाद दोबारा ब्याह रचा अपना घर बसाया:
-
रेणुका शहाणे फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा की पत्नी हैं। आशुतोष से पहले उन्होंने विजय कनकरे नाम के शख्स से शादी की थी। रेणुका और विजय का रिश्ता ज्यादा नहीं चला और शादी खत्म हो गई। विजय के बाद साल 2001 में रेणुका शहाणे ने आशुतोष राणा से शादी रचाई।
-
श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी से तलाक के बाद अभिनव कोहली से शादी रचाई थी। हालांकि दूसरी शादी में भी श्वेता को परेशानियां ही मिलीं। श्वेता ने आखिरकार अभिनव कोहली से भी अलग होने का फैसला कर लिया।
-
अर्चना पूरन सिंह की जब पहली शादी टूटी तो उनका मर्दों पर से विश्वास उठ गया था। हालांकि जब उनकी मुलाकात परमीत सेठी से हुई तो सोच भी बदलने लगी। 5 साल लिव ईन में रहने के बाद अर्चना ने परमीत संग शादी रचा ली थी।
-
अशिवनी कालसेकर ने साल 1998 में एक्टर नितेश पांडे से शादी की थी। 2002 में दोनों का तलाक हो गया। पहली शादी की नाकामी के बाद अश्विनी ने एक्टर मुरली से साल 2009 में शादी रचा अपना घर बसाया।
-
राम कपूर एक्ट्रेस गौतमी के दूसरे पति हैं। गौतमी की पहली शादी कॉमर्शियल फोटो ग्राफर मधुर श्रॉफ से हुई थी। शादी के कुछ सालों बाद गौतमी और मधुर का तलाक हो गया था।
-
दीपशिखा नागपाल की पहली शादी एक्टर जीत उपेंद्र से हुई थी। 2007 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद 2012 में उन्होंने एक्टर केशव अरोरा से शादी रचा ली। हालांकि केशव के साथ भी उनका रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। दोनों एक दूसरे से अलग हो चुके हैं।
-
एक्ट्रेस तनाज ईरानी ने महज 18 साल की उम्र में फरीद करीम नाम के थियेटर आर्टिस्ट से शादी की थी। बाद में दोनों का तलाक हो गया। तनाज ने दूसरी शादी एक्टर बख्तियार ईरानी से की।