देश आज 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर जहां एक तरफ दिल्ली के लाल किले की प्रचीर पर प्रधानमंत्री मोदी ने झंडा फहराया तो वहीं दूसरे राज्यों में भी तमाम नेताओं ने तिरंगा फहराया। इस बीच कोलकाता के अलीमुद्दीन स्ट्रीट पर स्थित पार्टी मुख्यालय में पहली बार माकपा नेता बिमान बोस, सुजान चक्रवर्ती समेत अन्य नेताओं ने तिरंगा फहराया। वहीं 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज कोलकाता में विक्टोरिया मेमोरियल हॉल के उत्तरी भाग में हिमालय पर्वतारोहण संस्थान द्वारा 70 किलोग्राम का बनाया गया तिरंगा लहराता दिखा। देखें तस्वीरें। कोलकाता के अलीमुद्दीन स्ट्रीट पर स्थित पार्टी मुख्यालय में पहली बार माकपा नेता बिमान बोस, सुजान चक्रवर्ती समेत अन्य नेताओं ने झंडा फहराया। इस मौके पर पार्टी मुख्यालय पर भारी संख्या में कार्यकर्ता इकठ्ठा हुए। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक तरफ जहां तिरंगा लहरा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ माकपा का झंडा लहरा रहा है। वहीं 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज कोलकाता में विक्टोरिया मेमोरियल में 150 फीट उंचा और 70 किलोग्राम का तिरंगा फहराया गया। यह तिरंगा हिमालय पर्वतारोहण संस्थान द्वारा बनाया गया है। All Images:Partha Paul
