-

अगर आप दुनिया के 7 अजूबे देखना चाहते हैं तो आपको सात समुंदर पार विदेश में जाने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि अब आप ये अजूबे देश की राजधानी दिल्ली में भी देख सकते हैं। क्योंकि दिल्ली के टूरिस्ट प्लेस में अब एक और नया नाम जुड़ चुका है 7 Wonders of The World। यह पार्क दिल्ली आने वाले टूरिस्टों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनेगा। राजधानी दिल्ली के सराय काले खां बस स्टैंड के पास बने इस पार्क में आप आगरा के ताजमहल से लेकर पेरिस का एफिल टावर, न्यूयॉर्क की स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, पीसा की मीनार और जीसस क्राइस्ट की मूर्ति, द ग्रेट पिरामिड ऑफ गिजा और रोम के कोलोसियम को बेहद नजदीक से देख सकते हैं। ये सभी चीजें आप हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास बने पार्क में आप 7 Wonders of The World की रेप्लिका देख सकते हैं। पार्क में सभी अजूबे बनकर तैयार हो चुके हैं बस फिनशिंग बाकी है। फरवरी के सेकेंड वीक से यह पार्क आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। हालांकि अब तक डेट का मालूम नहीं है। इस पार्क को तैयार करने की डेडलाइन 14 माह तय की गई थी और अपने समय में यह तैयार है। 10 एकड़ के भूमि पर बने पार्क की लागत 7.5 करोड़ रुपए है। दिल्ली के अलावा इसी तरह का पार्क कोटा में भी है। इसे बनाने के लिए सैटेलाइट के जरिए सर्वे किया गया था। (All Pics- ANI/ Express)
पार्क में बना एफिल टावर बाकी सभी अजूबों से ऊंचा है। इसकी ऊंचाई 60 फीट है। जबकि पेरिस के ओरिजनल एफिल टावर की ऊंचाई 300 मीटर है। दिल्ली के पार्क में बनी पीसा की मीनार की ऊंचाई 25 फीट है। जबकि इटली में बने ऑरिजनल लीनिंग टावर ऑफ पीसा की ऊंचाई 57 मीटर है। -
पार्क में बनी 'स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी' की मूर्ति 30 फीट ऊंची है, जबकि न्यूयॉर्क में बनी इस खास मूर्ति की ऊंचाई 93 मीटर है।
-
ग्रेट पिरामिड ऑफ गीजा की ऊंचाई 18 फीट है, जबकि इजिप्ट में बने ओरिजनल ग्रेट पिरामिड ऑफ गीजा 139 मीटर है।
पार्क में बने ताजमहल की ऊंचाई 30 फीट है जबिक आगरा के ताज की ऊंचाई 70 मीटर है। -
रोम के रेप्लिका कोलोसियम इस पार्क में 15 फीट की ऊंचाई का बनाया गया है। ओरिजनल बिल्डिंग की ऊंचाई 48 मीटर है।
-
जीसस क्राइस्ट रिडीमर मूर्ति भी पार्क में मौजूद है। जीसस क्राइस्ट की ओरिजनल मूर्ति ब्राजील के रियो डे जेनेरियो शहर में स्थित है, जिसकी ऊंचाई 38 मीटर है।