-
जहां एक ओर हमारे देश के लोग वेस्टर्न स्टाइल को कॉपी करते हैं तो वहीं कुछ विदेशी हमारे ट्रेडिशनल लिबाज और यहां की धार्मिक आस्था के कुछ चिन्हों को पसंद करते हैं। यहां हम आपको उन विदेशी हस्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे फैशन का ऐसा चस्का चढ़ा कि उन्होंने अपने शरीर पर भारतीय आस्था के सिंबल वाले टैटु गुदवाए। आगे की स्लाइड में जानिए कौन हैं फिरंगी जिन्होंने हिंदी भाषा और हिंदुओं की आस्था के सिंबल वाले टैटू को अपने शरीर पर बनवाया है।

फुटबॉल की दुनिया के सबसे लोकप्रिय महान खिलाड़ी डेविड बेकम के शरीर पर वैसे तो कई सारे टैटू हैं। उनकी बैक पर ईशा मसीह हैं। वहीं उन्होंने अपनी पत्नी के प्रति प्यार को जाहिर करने के लिए हिंदी भाषा को जरिया बनाया और अपने बाएं हाथ पर विक्टोरिया लिखवाया। उनका यह टैटू लाइमलाइम में भी आया। 
आर्सेनल क्लब के फुटबॉल खिलाड़ी थियो वालकट ने अपनी पीठ पर ऊं नम: शिवाय का टैटू बनवाया है। यह हमारी भारतीय आस्था का प्रतीक है। ऊं हिंदू धर्म में पवित्र मंत्र जाप और आध्यत्मिक प्रतीक माना जाता है। -
अमेरिकी पॉप स्टार माइली सायरस ने भी कुछ इसी तरह भारतीय संस्कृति के प्रति अपने लगाव को जाहिर किया है। उन्होंने अपनी कलाई पर ‘ऊँ’ बनवाया है। माइली ने न सिर्फ ऊं को बनवाया है बल्कि वे इस मंत्र का जाप भी करती हैं।
-
भारतीय अध्यात्म से जुड़ी हॉलीवुड अदाकारा जेसिका अल्बा भी इस मामले में पीछे नहीं है। जेसिका ने अपनी कलाई पर संस्कृत भाषा में ‘पद्म’ का टैटू बनवाया है। आपको बता दें कि हिंदी भाषा के उच्चारण में पद्म का अर्थ कमल होता है। जो कि हमारे देवी देवाताओं को प्रिय होता है।
-
अमेरिका की प्रसिद्ध पॉप सिंगर, डांसर और कोरियोग्राफर किम्बर्ली व्याट ने अपनी गर्दन के पीछे संस्कृत में एक श्लोक गुदवाया है। उन्होंने अपनी गर्दन पर ‘लोका समस्था सुखिनो भवन्तु’ लिखवाया है, जिसका अर्थ है दुनिया में सभी इंसानों को खुश रहने दो।
-
एक और अमेरिकी सिंगर वैनेसा हडजेंस ने अपनी दोनों हाथों की हथेलियों के निचले हिस्सों पर ‘ऊँ’ का टैटू बनवाया है। वेनेसा जब किसी को दोनों हाथ जोड़कर नमस्ते करती हैं तो दो भागों में बंटा हुआ ‘ऊँ’ पूरा दिखाई देता है।

विश्व प्रसिद्ध अमेरिकी बैंड ‘मरून-5’ के लीड सिंगर एडम लेविन ने अपने सीने पर संस्कृत भाषा में ‘तपस् ’ लिखवाया हुआ है। हिंदी भाषा में इस शब्द का अर्थ होता है ‘चिंतन’। अपने सीने पर बने इस टैटू को दिखाने के लिए वह लाइव शो में हर बार अपनी टी-शर्ट उतारकर इसका प्रदर्शन करते हैं।