• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. 7 bizarre laws that still exist around the world

कहीं च्यूइंग गम पर बैन, तो कहीं पुनर्जन्म के लिए लेनी पड़ती है परमिशन, दुनिया में आज भी लागू हैं ये 7 अजीबोगरीब कानून

Bizarre Laws: दुनिया में ऐसे कई कानून मौजूद हैं जिन्हें सुनकर हंसी भी आती है और हैरानी भी। चाहे वे संस्कृति की रक्षा के लिए बनाए गए हों या अजीबोगरीब आदतों को रोकने के लिए। हम आपको ऐसी ही कुछ अजीब कानूनों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बताते हैं कि दुनिया कितनी…

By: Archana Keshri
December 11, 2025 10:39 IST
हमें फॉलो करें
  • funny laws around the world
    1/8

    मानव समाज जितना विविध है, उसके कानून भी उतने ही अनोखे हैं। कई कानून संस्कृति और विरासत की रक्षा के लिए बनाए गए हैं, तो कुछ इंसानों की अजीब हरकतों को रोकने के लिए। यहां ऐसे 7 अजीब कानूनों की लिस्ट है, जो सुनने में भले ही अटपटे लगें, लेकिन आज भी पूरी तरह लागू हैं। (Photo Source: Pexels)

  • 2/8

    च्यूइंग गम चबाना मना – सिंगापुर
    सिंगापुर में पब्लिक प्लेस पर च्यूइंग गम चबाना कानूनन अपराध है। अगर आप च्यूइंग गम खाते पकड़े जाते हैं, तो भारी जुर्माना लग सकता है और कुछ मामलों में आपको इसे खरीदने पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है। यह नियम शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए बनाया गया था। (Photo Source: Pexels)

  • 3/8

    बिना कपड़ों के हाइकिंग पर रोक – स्विट्जरलैंड
    एक समय में स्विट्जरलैंड में लोग पहाड़ों पर न्यूड हाइकिंग करने लगे थे। इसे देखकर सरकार ने इसे पूरी तरह बैन कर दिया। अब सार्वजनिक स्थानों पर बिना कपड़ों के हाइकिंग करना कानूनन अपराध है। (Photo Source: Pexels)

  • 4/8

    प्राचीन स्थलों पर हाई हील पहनना मना – ग्रीस
    ग्रीस के ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा के लिए यहाँ हाई हील्स पहनने पर रोक है। हाई हील्स से पत्थरों और फर्श को नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए इन जगहों पर फ्लैट जूते पहनना अनिवार्य है। (Photo Source: Pexels)

  • 5/8

    बुद्ध प्रतिमा के साथ सेल्फी पर प्रतिबंध – श्रीलंका
    श्रीलंका में बुद्ध की मूर्तियों के साथ अनादरपूर्ण या मजाकिया पोज में सेल्फी लेना अपराध माना जाता है। ऐसा करने पर गिरफ्तारी तक हो सकती है। यह नियम धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं की रक्षा के लिए बनाया गया है। (Photo Source: Pexels)

  • 6/8

    ब्रिटिश संसद में मरना मना – यूनाइटेड किंगडम
    यूं तो मरने पर किसी का बस नहीं चलता, लेकिन यूके में एक अजीब कानून है, संसद भवन के अंदर किसी के मरने पर उसे स्टेट फ्यूनरल दिया जाना चाहिए। इसी वजह से एक नियम है कि “यहाँ मरना मना है!” भले ही यह व्यावहारिक रूप से लागू न होता हो, लेकिन यह कानून अभी भी मौजूद है। (Photo Source: Pexels)

  • 7/8

    कबूतरों को खाना खिलाना मना – वेनिस, इटली
    वेनिस में कबूतरों को दाना डालने पर €500 तक का जुर्माना लग सकता है। दरअसल, कबूतरों की संख्या बढ़ने से वे शहर की ऐतिहासिक इमारतों और संगमरमर को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए यह नियम शहर की विरासत बचाने के लिए लागू किया गया। (Photo Source: Pexels)

  • 8/8

    बिना अनुमति पुनर्जन्म नहीं – चीन
    तिब्बत के बौद्ध धर्म में ‘जीवित बुद्ध’ यानी पुनर्जन्म की परंपरा 700 वर्षों से चली आ रही है। बौद्ध मान्यताओं के अनुसार, दलाई लामा किसी साधारण व्यक्ति नहीं बल्कि एक ‘बोधिसत्व’ (ज्ञान के मार्ग पर अग्रसर आत्मा) का पुनर्जन्म होते हैं। लेकिन चीन ने 2007 में एक कानून पारित किया जिसके अनुसार किसी भी ‘जीवित बुद्ध’ की पहचान करने से पहले सरकारी मंजूरी लेनी होगी। तिब्बती इसे अपने धर्म और आत्म-संप्रभुता पर सीधा हमला मानते हैं। (Photo Source: Pexels)
    (यह भी पढ़ें: ये 10 जानवर कर सकते हैं वो काम जो इंसान सोच भी नहीं सकता, इनकी शक्तियों को आज तक समझ नहीं पाया विज्ञान)

TOPICS
Law
law and order
अपडेट
बिखरे विपक्ष का पूरी ताकत से मुकाबला करेगी महायुति, निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी प्रमुख का बड़ा बयान
National Wrestling Championship: अंतिम पंघाल ने जीता स्वर्ण, महिला टीम खिताब हरियाणा के नाम
बनते ही टूटा वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ी के नाम हुआ बड़ा कीर्तिमान, इस मामले में रह गया पीछे
Explained: IMF ने पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लाद दीं, कहा- भारत से तनाव तो घटा लेकिन ऐसे नहीं मिलेगा लोन
जनगणना के लिए 11,718 करोड़ का बजट मंजूर, यूपी भाजपा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गहमागहमी, पढ़िए आज की 5 बड़ी खबरें
‘ये कानून श्रमिकों के अधिकारों…’, राहुल गांधी ने 4 नए लेबर कोड को लेकर उठाए सवाल
ईरान ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को गिरफ्तार किया, अब तक 13 बार जा चुकी हैं जेल
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
VIDEO: तूफानी बल्लेबाजी के बाद अविश्वसनीय कैच! दुबई में छाए वैभव सूर्यवंशी
हुमायूं कबीर के साथ पश्चिम बंगाल में गठबंधन को लेकर आ गया ओवैसी की पार्टी का बयान, जानिए क्या कहा?
‘हाई कोर्ट में कुछ गड़बड़ है’, सुप्रीम कोर्ट ने करूर भगदड़ मामले में SIT जांच के खिलाफ दायर याचिका खारिज की
BCCI के टूर्नामेंट में फिक्सिंग का साया, 4 खिलाड़ियों पर एफआईआर, रियान पराग की टीम से जुड़ा है मामला
फोटो गैलरी
10 Photos
सर्दियों में भारत के मेहमान होते हैं ये 10 खूबसूरत पक्षी, हजारों किलोमीटर दूर से आते हैं यहां
5 hours agoDecember 12, 2025
11 Photos
लाल आलू क्यों है सफेद आलू से ज्यादा हेल्दी? जानें इसके चौंकाने वाले फायदे
7 hours agoDecember 12, 2025
8 Photos
आलस को जड़ से खत्म कर देंगी ये 7 जापानी तकनीकें, जिंदगी से हमेशा के लिए मिटा देंगे टालमटोल
8 hours agoDecember 12, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US