-
राजपथ पर 67वें गणतंत्र दिवस पर मंगलवार को राजपथ पर शानदार परेड निकाली गई। इस मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद चीफ गेस्ट थे। 1950 के बाद पहली बार किसी विदेशी सेना ने रिपब्लिक डे परेड में हिस्सा लिया। परेड में सबसे पहले फ्रेंच टुकड़ी राजपथ पर आई। इसके बाद सेना के अलग-अलग टुकड़ियों ने राष्ट्रपति को सलामी दी। फिर राज्यों की झांकियां आई। अंत में फ्लाई पास्ट हुआ, जिसमें वायुसेना ने करतब दिखाए। सुखोई-30 900 किमी/घंटा की स्पीड से दिखाए करतब। फ्लैंकर के प्रदर्शन के साथ राजपथ पर रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन का हुआ समाप्त।
-
26 जनवरी को राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में Mi-35 हेलिकॉप्टर्स, हरक्यूलिस और सी 17 ग्लोबमास्टर ने 500 किमी/घंटा की रफ्तार से करतब दिखाए।
-
67वें गणतंत्र दिवस पर परेड में सेना के डॉग स्क्वॉड ने भी हिस्सा लिया। 26 साल बाद ऐसा हुआ है।
-
रिपब्लिक डे परेड में फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद चीफ गेस्ट थे।
-
परेड में टी-90 टैंकों ने राजपथ पर भारतीय की ताकत का प्रदर्शन किया।
-
राजपथ परेड करती फ्रेंच आर्मी की रेजिमेंट। इसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल पॉल बरी ने किया।
-
राजपथ पर मोटरसाइकिल पर इन करतबों को देखकर सभी हैरान रह गए।
-
जम्मू-कश्मीर की झांकी जब निकली तो गुलाम नबी आजाद खड़े हो गए। उनकी पिछली सीट पर मौजूद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी ताली बजाकर झांकी का स्वागत किया।
-
राजस्थान की झांकी में इस बार 'हवा महल' को दिखाया गया।
-
गोवा की झांकी में देवता, शैतान और प्राचीन मास्क का प्रदर्शन किया गया।
-
गुजरात की झांकी में गिर के शेरों को प्रदर्शित किया गया।
-
भारतीय वायुसेना ने राजपथ पर उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में प्राकृतिक आपदा के दौरान किए गए बचाव कार्यों को देश के सामने प्रस्तुत किया।
-
बीएसएफ की 56वीं कैमल रेजिमेंट ने भी राजपथ पर अपने शौर्य का प्रदर्शन किया।
-
दिल्ली और साउथ सेंट्रल जोन से करीब 500 छात्रों ने परेड में हिस्सा लिया।
