-
दिल्ली के विज्ञान भवन में गुरुवार को 65वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस दौरान बॉलीवुड के उन तमाम सेलिब्रिटियों को याद किया गया जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। श्रीदेवी को खास तौर से याद किया गया। श्रीदेवी को उनके मरणोपरांत राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। इस अवॉर्ड को लेने के लिए उनके पति बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों के साथ स्टेज पर पहुंचे और अवॉर्ड लिया। वह इस दौरान काफी भावुक नजर आए। वैसे तो इस अवॉर्ड फंक्शन में कई सेलिब्रिटी नजर आए लेकिन हर किसी की निगाहें श्रीदेवी की दोनों बेटियों पर टिकीं रहीं। (All Photo- Doordarshan)
-
बोनी कपूर ने इस दौरान श्रीदेवी को याद करते हुए कहा कि उन्हें पूरा परिवार बहुत याद कर रहा है और उनके न होने से दुखी भी है।
-
श्रीदेवी को यह अवॉर्ड पिछले साल आई फिल्म मॉम के लिए दिया गया है। उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के लिए यह अवॉर्ड दिया गया है।
-
इस दौरान जाह्नवी कपूर हूबहू अपनी मां श्रीदेवी की तरह नजर आईं।
-
श्रीदेवी के अलावा विनोद खन्ना को भी मरणोपरांत नेशनल अवॉर्ड दिया गया, जिसे लेने उनके बेटे अक्षय खन्ना पहुंचे।
-
अक्षय खन्ना अपनी मां संग पहुंंचे और पिता का अवॉर्ड हासिल किया। इस दौरान राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि विनोद खन्ना और श्रीदेवी हमेशा याद किए जाएंगे।
-
पत्रकारों से श्रीदेवी के बारे में बात करते बोनी कपूर।
