-

टीवी के ऐसे तमाम मशहूर सेलेब्स हैं जिन्होंने अपने प्यार के बीच जाति या धर्म की दीवार को नहीं आने दिया। इन लोगों ने दुनिया की परवाह किए बिना एक दूसरे का हाथ थामा और आज हंसी-खुशी खुशहाल जीवन जी रहे हैं। आइए डालते हैं ऐसे ही कुछ फेमस टीवी सेलेब्स पर एक नजर:
-
'कहीं तो होगा' फेम एक्ट्रेस आमना शरीफ ने प्रोड्यूसर अमित करपूर से शादी की है। आमना शरीफ के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे लेकिन सारी अड़चनों को दूर करते हुए आमना ने साल 2013 में अमित का हाथ थाम लिया।
-
पंजाबी परिवार से बिलॉन्ग करने वाले एक्टर सुयश राय ने मुस्लिम एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट से शादी रचाई है। दोनों ने साल 2016 में कोर्ट मैरीज की थी। दोनों ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था।
-
'ससुराल सिमर का' के सेट पर पहली बार दीपिका कक्कड़ औऱ शोएब इब्राहिम की मुलाकात हुई थी। साथ में काम करते हुए दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। अलग मजहब का होने के बावजूद दोनों ने शादी रचाई। आज दोनों बेहद खुश हैं और दोनों धर्मों के तीज-त्योहार मिलकर मनाते हैं।
-
हर किसी के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने वाली टीवी की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने हर्ष लिम्बाचिया से शादी रचाई है। दोनों अलग-अलग कास्ट से हैं।
-
टीवी के मशहूर एक्टर और होस्ट हुसैन ने टीना दरीरा से शादी की है। टीना और हुसैन अलग मजहब से संबंध रखते हैं। दोनों की शादी को 10 साल से ज्यादा समय बीत चुका है औऱ दोनों हंसी खुशी अपनी लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।