-

वर्तमान समय में हम देख सकते हैं कि तमाम आईआईटियंस आईटी इंडस्ट्री से हटकर दूसरे क्षेत्रों में भी अपना योगदान दे रहे हैं। अब आपको तमाम आईआईटियंस बैंकिंग इंडस्ट्री और बिजनेस क्षेत्र में भी काम करते नजर आते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी तमाम चेहरे ऐसे हैं जो अभिनय की दुनिया में आने से पहले इंजीनियरिंग की जॉब में शुमार थे। इनमें रितेश देशमुख, कृति सेनन, तापसी पन्नू और सोनू सूद जैसे जाने-माने कई स्टार्स हैं। वहीं बात अगर देश की राजनीति के बारे में करें तो यहां भी कई ऐसे चेहरे ऐसे हैं जिनके पास देश के जाने-माने आईआईटी इंस्टीट्यूट से इंजीनियरिंग के डिग्री है लेकिन अब देश की राजनीति की डगर थामे हुए हैं। दरअसल, यहां हम आपको उन आईआईटियंस के बारे में बता रहे हैं जो देश की सत्ता को चला रहे हैं। ये आईआईटियन नेता देश की राजनीति में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। जानिए कौन हैं वे नेता जिन्होंने IIT करने के बाद थामा राजनीति का दामन।
फिलहाल मनोहर पर्रिकर गोवा के चीफ मिनिस्टर हैं लेकिन इससे पहले वह देश के रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। नॉर्थ गोवा में जन्में मनोहर पर्रिकर ने मुंबई आईआईटी से इंजीनियरिंग के डिग्री धारक हैं। पिछले काफी दिनों से वह अपनी बिगड़ी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि वह तबियत बिगड़ने पर भी अपने कार्य को सुचारू रूप से करते हैं। -
उत्तर प्रदेश में जन्मे राष्ट्रीय लोक दल के फाउंडर अजीत सिंह लखनऊ यूनिवर्सिटी से B.Sc.ग्रेजुएट हैं। इसके बाद उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से बीटेक की डिग्री हासिल की। वह 1986 में पहली बार राज्यसभा मेंबर बने थे। वर्तमान में अजीत सिंह बागपत से सांसद हैं। 2014 में वह सिविल एविएशन मिनिस्टर भी रह चुके हैं। इससे पहले वह अटल बिहारी की सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।
आंध्रप्रदेश की राजनीति के चमकते नेता जयराम रमेश ने आईआईटी बॉम्बे से मैकेनिकल इंजीनियर में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने MIT से पब्लिक पॉलिसी और पब्लिक मैनेजमेंट की मास्टर डिग्री भी हासिल की है। जयराम रमेश भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में वन एवं पर्यावरण में मंत्री रह चुके हैं। कांग्रेस पार्टी के लोकप्रिय नेता होने के अलावा वह एक अर्थशास्त्री भी हैं। -
झारखंड में जन्मे जयंत सिन्हा भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद एवं नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री हैं। इसके पहले वे वित्त राज्य मंत्री थे। वह आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएट हैं। इसके अलावा उन्होंने साइन्स में एनर्जी मैनेजमेंट से मास्टर की डिग्री भी हासिल की है।
-
हरियाणा के सिवानी में जन्मे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल राजनीति में आने से पहले इनकमटैक्स कमिश्नर थे। केजरीवाल आईआईटी खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियर में ग्रेजएट हैं।