• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. 5 indian women whore accused committing heinous murders read details

प्रेमी की लाश के सामने मंगेतर से बनाए संबंध, जब खुली इन भारतीय महिलाओं की पोल तो हिल गया देश

अपराध की दुनिया में कुछ महिलाओं ने ऐसे कारनामों को अंजाम दिया है जिसे सुन किसी की भी रुह कांप सकती है।

By: जनसत्ता ऑनलाइन
Updated: July 21, 2021 15:05 IST
हमें फॉलो करें
  • Deadly, Women, India, Murder, Phoolan Devi, Cyanide Mallika, Neha Verma, Baby Patankar, Sheena Bora
    1/5

    नेहा वर्मा: 19 जून 2011 को हुए इंदौर के मशहूर तिहरे हत्याकांड में नाम आया नेहा वर्मा का। नेहा वर्मा ने एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों को सिर्फ इसलिए खत्म कर दिया कि उसे शादी करनी थी। लेकिन प्रेमी से शादी के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। नेहा ने बैंक मैनेजर निरंजन देशपांडे की पत्नी अभिलाषा से दोस्ती की फिर उनके घर पहुंच उनकी बेटी और सास को मौत केघाट उतार सारी नकदी और ज्वेलरी लूट ले गई। इस डकैती में उसके प्रेमी सहित एक अन्य शख्स ने उसका साथ दिया। कोर्ट ने इस घटना को रेयरेस्ट ऑफ द रेयर की श्रेणी में रखते हुए नेहा वर्मा और बाकी दोनों सह आरोपियों को तीन-तीन फांसी की सजा सुनाई है।

  • 2/5

    मारिया सुसाराइज: यहां बात कर रहे हैं चर्चित नीरज ग्रोवर हत्याकांड की। इस हत्याकांड में नाम आया कन्नड़ फिल्मों की अभिनेत्री मारिया सुसाराइज का। नीरज ग्रोवर एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस में बतौर एग्जक्यूटिव डायरेक्टर थे और मारिया को उनके प्रोफेशनल लाइफ में मदद कर रहे थे। मारिया के साथ नीरज के जिस्मानी संबंध भी थे। एक रात नीरज मारिया के घर पर थे तभी मारिया का फियांसे मैथ्यू वहां पहुंच गया। उसने नीरज को वहां देख अपना आपा खो दिया और उसका कत्ल कर दिया। कत्ल करने के बाद मारिया और मैथ्यू ने मिलकर नीरज की लाश के 300 टुकड़े कर तीन अलग-अलग थैलों में भर ठिकाने लगा दिया। इतना ही नहीं उस दिन नीरज की हत्या के बाद मारिया ने नीरज की लाश के सामने ही अपने मंगेतर के साथ दो बार शारीरिक संबंध भी बनाए।

  • 3/5

    साइनाइड मल्लिका: केडी केम्पन्ना का नाम भारत के दुर्दांत सीरियल किलर्स में शामिल है। इसे साइनाइड मल्लिका भी कहा जाता था। केम्पन्ना को महंगी जिंदगी जीने और ऐशो-आराम के शौक थे। पति को बिजनेस में घाटा होने के बाद वह उससे अलग हो गई। उसके बाद वह बैंगलोर में ही एक मंदिर के बाहर बैठती और वहां आने वाली उन औरतों जो गहने पहने रहतीं उनका कत्ल कर देती। पुलिस के हाथ लगने पर उसने माना कि वो 5 औरतों का कत्ल कर चुकी है।

  • 4/5

    सिमरन सूद: सिमरन सूद एक मॉडल थी जो फिल्मों में काम तलाश रही थी। वहीं उसकी मुलाकात मुंबई के गैंगस्टर विजय पलांडे से हुई। इन दोनों ने मिलकार कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया। सिमरन लोगों को अपने हुस्न के जाल में फंसाती औऱ विजय उनका मर्डर कर देता। मुंबई के मशहूर अरुण टिक्कू और करण कक्कड़ डबल मर्डर में भी सिमरन सूद का ही हाथ था। अरुण टिक्कू एक एक्टर था, जिसकी हत्या उसी के फ्लैट में कर दी गई थी। फिलहाल दोनों पुलिस हिरासत में हैं।

  • 5/5

    शशिकला पाटनकर उर्फ बेबी: शशिकला उस वक्त चर्चा में आई तब मुंबई पुलिस के एक सिपाही धर्मराज कालोखे के पैतृक गांव के घर 112 किलो एमडी ड्रग बरामद हुआ था। बाद में धर्मराज को पुलिस ने गिरफ्तार किया। महाराष्ट्र पुलिस का सिपाही धर्मराज कालोखे ही बेबी का बॉयफ्रेंड था। बाद में मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में धर्मराज के लॉकर से भी 12 किलो ड्रग मिली थी। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया था कि वह बेबी के लिए काम करता है। मुंबई में म्याऊ-म्याऊ यानी MD ड्रग की सबसे बड़ी तस्कर बेबी को 2015 में 40 दिन की मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल शशिकला अभी जेल में है।

अपडेट
भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे को क्यों सौंपी अपने परमाणु ठिकानों की लिस्ट?
January 2026 School Holidays List: विंटर ब्रेक के बाद भी जनवरी में स्कूलों की रहेंगी छुट्टियां, यहां देखें हॉलिडे का पूरा शेड्यूल
‘मैं अब चुनाव नहीं लड़ूंगा…’, पूर्व सीएम हरीश रावत ने कर दिया ऐलान, बताया अब क्या करेंगे
लंदन के बाद अब कपिल शर्मा ने दुबई में खोला Kaps Cafe, फैंस दे रहे बधाई
मेसी-रोनाल्डो से एमएस धोनी तक, क्या साल 2026 में रिटायरमेंट लेंगे खेल जगत के ये सितारे?
धर्मेंद्र ही नहीं असरानी की भी आखिरी फिल्म है ‘इक्कीस’, डायरेक्टर ने दिवगंत अभिनेता को दी श्रद्धांजलि
‘वॉशरूम की ओर भागा, निगल लिए A और B फॉर्म…’, पुणे में चुनाव प्रचार के दौरान सामने आया हैरान करने वाला मामला
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
Explained: ईरान में बिगड़े हालात, सड़कों पर उतरे हजारों लोग, विरोध प्रदर्शन क्यों हैं खामेनेई के लिए खतरे की घंटी?
रोहित-विराट वनडे से संन्यास ले लेंगे फिर…, रविचंद्रन अश्विन को क्यों सता रही यह चिंता?
एक और मुसीबत पड़ सकती है लालू यादव के गले, बिहार के डिप्टी सीएम ने ये क्या कह दिया?
‘उन्होंने पहले मुझे डांटा?’, ‘धुरंधर’ करने के लिए पहली बार में तैयार नहीं हुए थे अक्षय खन्ना, मुकेश छाबड़ा सुनाया किस्सा
फोटो गैलरी
11 Photos
जनवरी 2026 की बड़ी रिलीज: हॉरर, थ्रिलर और सुपरहीरो, जानिए कौन‑सी फिल्म कब आएगी
3 hours agoJanuary 1, 2026
30 Photos
2026 में कदम रखते ही झूमी दुनिया, हर कोने से सामने आईं जश्न की झलकियां, तस्वीरों में देखें कैसे लोगों ने किया नए साल का स्वागत
3 hours agoJanuary 1, 2026
20 Photos
नए साल 2026 का जश्न: भारत ने कुछ यूं किया नए साल 2026 का स्वागत, हर कोने से आईं खास तस्वीरें
4 hours agoJanuary 1, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US