• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. 3 lakh lives were lost in one stroke these are the 7 most severe earthquakes in the world know which one is in india

एक झटके में चली गई थीं 3 लाख जानें, ये हैं दुनिया के 7 सबसे भयंकर भूकंप, जानिए भारत में कौन सा

भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है जिसे रोका नहीं जा सकता, लेकिन तैयारी से नुकसान कम किया जा सकता है। चलिए आपको बताते हैं दुनिया में आए सबसे भयंकर भूकंपों के बारे में।

By: Archana Keshri
Updated: November 4, 2023 10:48 IST
हमें फॉलो करें
  • Earthquake
    1/8

    भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है जिसे रोकना असंभव है। यही कारण है कि हमें इसके लिए तैयार रहना चाहिए। यही कारण है कि इसका उपाय सिर्फ और सिर्फ सावधानी व सतर्कता है। प्राकृतिक आपदाओं के लिए पहले से तैयार रहने से कुछ हद तक भूकंप जैसी आपदाओं से होने वाली तबाही से बचा जा सकता है। बता दें, दुनिया में अब तक कई बड़े भूकंप आए हैं, जिनमें लाखों लोग मारे गए हैं और अरबों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। चलिए जानते हैं दुनिया में आए सबसे भयंकर भूकंप के बारे में।

  • 2/8

    Valdivia, Chile
    अब तक का सबसे बड़ा भूकंप चिली के वाल्डिविया में आया था, जिसकी तीव्रता 9.5 बताई गई। इस भूकंप में करीब 1655 लोगों की मौत हो गई थी। 22 मई 1960 को आए इस भूकंप के कारण बड़ी सुनामी आई, जिससे हवाई में 61, जापान में 138 और फिलीपींस में 32 लोग मारे गए थे।

  • 3/8

    Prince William Sound, Alaska
    दूसरा सबसे बड़ा भूकंप अमेरिका के अलास्का में आया था, जिसकी तीव्रता 9.2 थी। 27 मार्च 1964 को आए इस भूकंप के झटके लगातार 3 मिनट तक महसूस किए गए थे, जिसमें 128 लोगों की मौत हो गई थी।

  • 4/8

    Sumatra
    इतिहास का तीसरा और सबसे बड़ा भूकंप सुमात्रा-अंडमान द्वीप समूह में आया, जिसकी तीव्रता 9.1 थी। 26 दिसंबर 2004 को आए इस भूकंप के झटके भारत, श्रीलंका, थाईलैंड समेत दक्षिण पूर्व एशिया के 10 देशों में महसूस किए गए। इस भूकंप के बाद आई सुनामी में 3 लाख लोगों की मौत हो गई थी।

  • 5/8

    Tohoku, Japan
    11 मार्च 2011 को जापान के तोहोकू में आए भूकंप की तीव्रता 9.1 थी, जिससे सुनामी आ गई। इस आपदा में 15700 से ज्यादा लोग मारे गए और 4600 से ज्यादा लोग लापता हो गए।

  • 6/8

    Maule, Chile
    चिली के मौले में आए भूकंप की तीव्रता 8.8 थी, जिसमें 500 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। 27 फरवरी 2010 को आए इस भूकंप के बाद सुनामी आई जिसके कारण 8 लोगों को विस्थापित किया गया था।

  • 7/8

    Assam–Tibet
    भारत को आजादी मिलने के तीन साल बाद यानी 15 अगस्त 1950 को भारत के असम और चीन के कब्जे वाले तिब्बत में 8.7 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप में भारत में लगभग 1500 लोगों की मौत हो गई, जबकि दोनों देशों में मरने वालों की संख्या 4800 थी।

  • 8/8

    Nepal
    25 अप्रैल, 2015 को आए भूकंप में 8000 से भी ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। इस भूकंप की तीव्रता 8.1 मापी गई थी। भूकंप के झटके भारत, चीन, बांग्लादेश, पाकिस्तान तक महसूस किए गए थे।
    (Photos Source: Indian Express)
    (यह भी पढ़ें: कांपी धरती, मचा कहर: आधी रात के भूकंप ने ले ली 129 जानें, डरावनी हैं तस्वीरें)

TOPICS
Earthquake
अपडेट
IND W vs SA W: अब टी20 में विश्व विजेता बनने की तैयारी, टीम इंडिया की नई सीरीज का ऐलान; देखें शेड्यूल
Border 2 Advance Booking: 24 घंटे में बिके 50 हजार टिकट्स, क्या ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी ‘बॉर्डर 2’
2026 Skoda Kushaq Facelift भारत में लॉन्च, 8-स्पीड ऑटोमैटिक और पैनोरमिक सनरूफ के साथ मचाएगी धमाल
‘ट्रंप एक इंटरनेशनल गैंगस्टर की तरह काम कर रहे…’, ब्रिटिश सांसद ने अमेरिकी राष्ट्रपति को बताया अब तक सबसे भ्रष्ट नेता
गंदे सफेद जूते को कैसे करें क्लीन? इस हैक से नहीं पड़ेगी पानी से धोने की जरूरत
पीठ पर भारी बस्ता और गजब का डांस! स्कूल ड्रेस में बच्ची ने किया ऐसा डांस, टैलेंट देख बड़े-बड़े स्टार्स भी हो जाएंगे फेल; Video
Mutual Fund Investment: 5 सबसे बड़े मिडकैप फंड्स ने 10 साल में 20% तक दिया सालाना रिटर्न, 5000 की SIP से कितना बना कॉर्पस?
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
युवराज मेहता के मौत मामले में एक बिल्डर गिरफ्तार, घटनास्थल पर पहुंची एसआईटी टीम
यूपी में अब पलायन नहीं, ‘परावर्तन’ का दौर
Explained: भाजपा में कैसे होता है राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव?
DC W vs MI W Live Streaming: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, ऐसे देखें WPL 2026 के 13वें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
फोटो गैलरी
9 Photos
क्यों और कब बनी भैरव बटालियन? बेहद सख्त मिली है ट्रेनिंग और इन अत्याधुनिक हथियारों से होंगे लैस
10 minutes agoJanuary 20, 2026
9 Photos
भारत की इकलौती ट्रेन, जहां हर यात्री को मिलता है मुफ्त खाना, जानिए कहां चलती है यह ट्रेन
46 minutes agoJanuary 20, 2026
12 Photos
सिर्फ टैरिफ और इमिग्रेशन पर सख्ती नहीं, डोनाल्ड ट्रंप के ये 10 बड़े फैसले भी पूरी दुनिया को हिला चुके हैं
1 hour agoJanuary 20, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US