-
भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है जिसे रोकना असंभव है। यही कारण है कि हमें इसके लिए तैयार रहना चाहिए। यही कारण है कि इसका उपाय सिर्फ और सिर्फ सावधानी व सतर्कता है। प्राकृतिक आपदाओं के लिए पहले से तैयार रहने से कुछ हद तक भूकंप जैसी आपदाओं से होने वाली तबाही से बचा जा सकता है। बता दें, दुनिया में अब तक कई बड़े भूकंप आए हैं, जिनमें लाखों लोग मारे गए हैं और अरबों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। चलिए जानते हैं दुनिया में आए सबसे भयंकर भूकंप के बारे में।
-
Valdivia, Chile
अब तक का सबसे बड़ा भूकंप चिली के वाल्डिविया में आया था, जिसकी तीव्रता 9.5 बताई गई। इस भूकंप में करीब 1655 लोगों की मौत हो गई थी। 22 मई 1960 को आए इस भूकंप के कारण बड़ी सुनामी आई, जिससे हवाई में 61, जापान में 138 और फिलीपींस में 32 लोग मारे गए थे। -
Prince William Sound, Alaska
दूसरा सबसे बड़ा भूकंप अमेरिका के अलास्का में आया था, जिसकी तीव्रता 9.2 थी। 27 मार्च 1964 को आए इस भूकंप के झटके लगातार 3 मिनट तक महसूस किए गए थे, जिसमें 128 लोगों की मौत हो गई थी। -
Sumatra
इतिहास का तीसरा और सबसे बड़ा भूकंप सुमात्रा-अंडमान द्वीप समूह में आया, जिसकी तीव्रता 9.1 थी। 26 दिसंबर 2004 को आए इस भूकंप के झटके भारत, श्रीलंका, थाईलैंड समेत दक्षिण पूर्व एशिया के 10 देशों में महसूस किए गए। इस भूकंप के बाद आई सुनामी में 3 लाख लोगों की मौत हो गई थी। -
Tohoku, Japan
11 मार्च 2011 को जापान के तोहोकू में आए भूकंप की तीव्रता 9.1 थी, जिससे सुनामी आ गई। इस आपदा में 15700 से ज्यादा लोग मारे गए और 4600 से ज्यादा लोग लापता हो गए। -
Maule, Chile
चिली के मौले में आए भूकंप की तीव्रता 8.8 थी, जिसमें 500 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। 27 फरवरी 2010 को आए इस भूकंप के बाद सुनामी आई जिसके कारण 8 लोगों को विस्थापित किया गया था। -
Assam–Tibet
भारत को आजादी मिलने के तीन साल बाद यानी 15 अगस्त 1950 को भारत के असम और चीन के कब्जे वाले तिब्बत में 8.7 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप में भारत में लगभग 1500 लोगों की मौत हो गई, जबकि दोनों देशों में मरने वालों की संख्या 4800 थी। -
Nepal
25 अप्रैल, 2015 को आए भूकंप में 8000 से भी ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। इस भूकंप की तीव्रता 8.1 मापी गई थी। भूकंप के झटके भारत, चीन, बांग्लादेश, पाकिस्तान तक महसूस किए गए थे।
(Photos Source: Indian Express)
(यह भी पढ़ें: कांपी धरती, मचा कहर: आधी रात के भूकंप ने ले ली 129 जानें, डरावनी हैं तस्वीरें)
