-
पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देशभर में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन (Lockdown) का ऐलान किया है। लोगों को अपने घर से निकलने के लिए मना कर दिया गया है। पीएम के ऐलान से पहले भी देश के तमाम हिस्सों में लॉकडाउन जारी था। बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने घरों में ही कैद हैं। इन सबके बीच फिल्म सेलेब्स एक दूसरे से जुड़ने के अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। कोई अंताक्षरी खेलकर दोस्तों से कनेक्ट है तो कोई वीडियो कॉलिंग से।
-
परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया में एक नया चैलेंज शुरू किया है। परिणीति ने इसका नाम क्वारनटाक्षरी (Quarantakshri) है। इसके जरिए ही तमाम सेलेब्स एक दूसरे जुड़ रहे हैं। परिणीति ने आयुष्मान खुराना, श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट को इस चैलेंज के लिए नॉमिनेट किया है।
-
करण जौहर भी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी औऱ एकता कपूर से अंताक्षरी के जरिए जुडे थे।
-
कैटरीना कैफ ने एक फोटो शेयर की है जहां वे अपने दोस्त वरुण धवन और अर्जुन कपूर संग वीडियो कॉल पर बातें कर रही हैें।
-
करीना कपूर वीडियो कॉल कर अपनी गर्ल गैंग से कनेक्ट कर पा रही हैं।
-
डीजे नाइस इंस्टाग्राम पर वर्चुअल पार्टी आयोजित कर रहे हैं। डीजे नाइस ने इसे #ClubQuarantine नाम दिया है।
-
ट्विंकल खन्ना ने इंस्टा पर एक तस्वीर साझा की थी जिसमें वे कार्ड्स खेलते हुए नजर आई थीं।