• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • IND vs SA : LIVE
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • IND vs SA : LIVE
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. 150 year old delhi yamuna bridge loha pul first opened in 1866 constructed by east india company

ब्रिज नंबर 249: भयंकर त्रासदियां झेलकर भी 150 सालों से अडिग खड़ा है यह ‘लोहा पुल’

By: Archana Keshri
Updated: July 17, 2023 15:13 IST
हमें फॉलो करें
  • Loha Pul 1
    1/11

    यमुना नदी के उफान के कारण दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। लेकिन यह पहली बार नहीं है कि यमुना उफान पर आई है। इसका सबूत है यमुना नदी पर बना 150 साल पुराना पुल, जिसे ‘लोहा पुल’ और ‘ब्रिज नंबर 249’ के नाम से जाना जाता है। (PTI Photo)

  • 2/11

    इस पुल ने साल 1978 में आई विनाशकारी बाढ़ भी देखी है। इस बाढ़ में देश की राजधानी दिल्ली का बड़ा हिस्सा डूब गया था। इससे पहले साल 1956, 1967, 1971, 1975 में भी इस पुल ने भयंकर बाढ़ का सामना किया था। (PTI Photo)

  • 3/11

    लोहा पुल नाम से मशहूर यह पुल डेढ़ सदी से अधिक समय में इतनी बार बाढ़ का गवाह बना है कि इसे यमुना नदी में पानी के खतरे के स्तर को मापने का संदर्भ बिंदू भी माना जाने लगा है। (PTI Photo)

  • 4/11

    इस ऐतिहासिक पुल को 1866 में पहली बार कोलकत्ता और दिल्ली को रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए खोला गया था। इस पुल के नीचे की ओर पैदल मार्ग है जो आज भी काम कर रहा है। (PTI Photo)

  • 5/11

    इतिहास पर नजर डालें तो लाल किले के पास स्थित इस पुल का निर्माण ब्रिटिश सरकार ने शुरू कराया था। इसका निर्माण कार्य 1863 में शुरू हुआ जो 1866 में खत्म हुआ। (Photo By Indian Express)

  • 6/11

    इस पुल के स्ट्रक्चरका निर्माण अंतिम मुगल सम्राट बहादुर शाह जफर की मृत्यु के एक साल बाद शुरू हुआ। पुल के निर्माण की देखरेख ईस्ट इंडियन रेलवे कंपनी के चीफ इंजीनियर जॉर्ज सिबली ने की थी। (PTI Photo)

  • 7/11

    इसके निर्माण से पहले, लोग यमुना पार करने के लिए नावों में बैठकर या फिर पीपा से बने पुल का उपयोग करते थे। इस पुल का इस्तेमाल अंग्रेज भी करते थे। लेकिन जब मानसून के दौरान यमुना का जलस्तर बढ़ जाता है तो ये पुल नष्ट हो जाते थे। (PTI Photo)

  • 8/11

    इतिहासकार स्वप्ना लिडल के अनुसार, “जब रेलवे नेटवर्क का निर्माण शुरू हुआ, तो अंग्रेजों ने फैसला किया कि वे नदी के ऊपर भी एक लाइन बनाना चाहते हैं।” (PTI Photo)

  • 9/11

    स्वप्ना लिडल ने कहा, 19वीं शताब्दी में नदी की चौड़ाई को देखते हुए पुल का निर्माण करना आसान काम नहीं था। इस पुल का न‍िर्माण करवाया जाना कोई मामूली उपलब्धि नहीं थी। (PTI Photo)

  • 10/11

    इतिहासकार ने आगे बताया क‍ि यमुना को हम एक छोटी नदी के रूप में देखते हैं। लेकिन ऐतिहासिक रूप से इसके स्‍वरूप को देखा जाए तो यह बहुत बड़ी और व‍िशाल नदी है। एक विशाल नदी पर इस तरह का पुल बनाना तकनीकी रूप से बड़ी चुनौती के साथ-साथ काफी बड़ी उपलब्धि थी। 1866 में बनकर तैयार हुए इस पुल की कुल लंबाई 2640 फीट और 202.5 फीट की दूरी पर 12 स्पान थी। (PTI Photo)

  • 11/11

    इस पुल की मजबूती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई विनाशकारी बाढ़ और भूकंपों को झेल चुका ये पुल करीब डेढ़ सौ साल बाद आज भी मजबूती से खड़ा है और इस्तेमाल किया जा रहा है। (PTI Photo)
    (यह भी पढ़ें: कभी लाल किले के सामने से बहती थी यमुना, फिर से दिखा लगभग वही नजारा)

TOPICS
Yamuna
Yamuna River
अपडेट
केले के छिलके से बनाएं नेचुरल फेस पैक, स्किन होगी ग्लोइंग और हेल्दी
असम में दर्दनाक हादसा: राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आया हाथियों का झुंड, 8 की मौत; पांच डिब्बे पटरी से उतरे
T20 World Cup India Team Selection LIVE Streaming: भारतीय टीम के चयन की ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग
Today Bank Holiday: आज शनिवार, 20 दिसंबर को बैंक बंद है या खुले? जानें RBI ने क्यों दी है सरकारी छुट्टी
Operation Hawkeye: देर रात अमेरिका ने सीरिया में की जबरदस्त बमबारी, ISIS के कई ठिकाने नष्ट
‘फोन कॉल ने चुनाव जीत सुनिश्चित की’, जीतन राम मांझी के वायरल वीडियो पर बिहार में घमासान
जनसत्ता आज का अखबार – 20 दिसंबर 2025, शनिवार का हिंदी समाचार पत्र – Today’s Hindi Newspaper, Jansatta ePaper (20 December)
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
‘आप इसे रोक नहीं सकते’, कॉमेडी में अश्लील भाषा की जावेद अख्तर की आलोचना को ज़ाकिर खान ने बताया जायज, बोले- लेकिन….
Swapna Shastra: क्या आपको भी सपने में दिखती हैं ये 3 चीजें? समझ लें जल्द मिल सकती है कोई बड़ी खुशखबरी
भारत का अब न्यूजीलैंड से सामना, खेले जाएंगे 8 मैच; इतने बजे शुरू होंगे सभी मुकाबले
‘जब खुद ईश्वर तुल्य व्यक्ति…’, दिव्यांग छात्राओं के यौन उत्पीड़न मामले में कोर्ट ने स्कूल प्रिंसिपल और टीचर को ठहराया दोषी
फोटो गैलरी
11 Photos
दुनिया के इन 10 देशों में पाई जाती हैं सबसे खूबसूरत महिलाएं?
16 hours agoDecember 19, 2025
9 Photos
ठंड के मौसम में बार-बार बीमार पड़ते हैं? आज से खाएं ये इम्युनिटी बूस्टिंग फूड्स, सर्दी-खांसी और वायरल से बचाव का देसी तरीका
17 hours agoDecember 19, 2025
11 Photos
इंडियन आर्मी का सबसे शक्तिशाली और खतरनाक टैंक कौन सा है?
18 hours agoDecember 19, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US