-

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (61) यूं ही नहीं एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं। क्योंकि एशिया में उनके पास जो चीजें हैं वे शायद हमारे देश के किसी भी धनी-धनी से व्यक्ति के पास नहीं होंगी। 19 अप्रैल, 2018 को 61 साल के हो चुके मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 42.1 अरब डॉलर यानी करीब 271.78 अरब रुपए आंकी गयी है। फोर्ब्स मैग्जीन के मुताबिक अरबपतियों की रियलटाइम सूची के अनुसार मुकेश अंबानी की संपत्ति में 46.6 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई। आज हम आपको मुकेश अंबानी के सबसे रहीश बनने का कारण भी बताते हैं। उनके पास 10 ऐसी चीजें हैं जो एशिया में किसी भी रहीश के पास नहीं है, लिहाजा इन्हीं चीजों के चलते वह एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। आगे की स्लाइड में जानिए मुकेश अंबानी की 10 वेशकीमती चीजें।
मुकेश अंबानी के पास अपना खुद का 27 मंजिला ऐंटिलिया हाउस है। उनका यह घर 4,00,000 स्क्वॉयर फीड में बना है। उनके घर की फ्लॉर्स सामान्य घरों से काफी ऊंचाई पर हैं। बताया जाता है कि इस घर को बनाने में 1 अरब डॉलर यानी करीब 65 अरब रुपए खर्च हुए हैं। उनका यह घर मुंबई में अल्टमाउंट रोड पर स्थित है जो दुनिया की सबसे महंगी आवासीय स्थलों में एक है। इस घर का निर्माण अटलांटिया की थीम पर हुआ है और अटलांटिक सागर में एक रहस्यमय भूमि के नाम पर इसका नाम रखा गया है। -
मुकेश अंबानी के पास समुद्र में तैरने वाला एक वोट हाउस भी है जिसे यॉट कहते हैं। 58 मीटर लंबाई और 38 मीटर चौड़ाई वाले इस यॉट में इतनी सुविधाएं हैं कि अगर कभी अंबानी समुंदर की लहरों की बीच रहना चाहें तो वह इसमें रहकर घर जैसा अनुभव कर सकते हैं। अंबानी इस बड़ी सी यॉट को हॉर्स शू के आकार में बनाया गया है और यह बेहद एनर्जी एफिशिएंट है और इसमें 50 फीसद बिजली की बचत होती है। यॉट में पियानो बार, लाउंज और डाइनिंग एरिया, मेहमानों के लिए पर्सनल सुइट्स के अलावा स्टडी रूम जैसी कई सुविधाएं शामिल हैं। इसकी कीमत 100 मिलियन डॉलर बताई जाती है।
यूं तो अंबानी के पास कई लग्जरी कारें हैं। लेकिन वह जिस कार में ट्रेवल करते हैं उसकी बात ही कुछ और है। मुकेश अंबानी 8 करोड़ 50 लाख की BMW760Li गाड़ी में ट्रेवल करते हैं। उनकी यह बीएमडब्ल्यू कार बुलेट प्रूफ है। इसमे इसमें बोर्ड कॉन्फ्रेंस सेंटर, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन है जैसी कई तरह की सुविधाएं हैं। वह जहां भी जाते हैं इसी कार के ट्रेवल करते हैं। -
कार ही नहीं उनके पास खुद के 3 एरोप्लेन भी हैं। मुकेश अंबानी के पास एयरबस-319 जेट है, जिसकी कीमत 242 करोड़ है। बता दें कि उन्होंने यह जेट 2007 में अपनी पत्नी नीता अंबानी के बर्थडे पर गिफ्ट किया था। उनके इस जेट में कई तरह की सुविधाएं हैं। जेट के अंदर उनका कारोबारी ऑफिस और केबिन, म्यूजिक सिस्टम, सैटेलाइट टेलीविजन और वायरलेस कम्युनिकेशन जैसी सुविधाओं के अलावा एक रॉयल बेडरूम भी है। जहां पर वह आराम कर सकते हैं और कितने भी दिन सफर कर सकते हैं। फॉलकन 900 इएक्स की कीमत 43.3 मीलियन डॉलर है।
-
इसके अलावा मुकेश अंबानी के पास बिजनेस जेट-2 है। जेट-319 की तरह इसमें भी ऑफिस, लग्जरी स्काई बार, स्पेशल लैदर सीट, बैडरूम, बोर्डरूम की सुविधाएं हैं। उनके इस बोइन बिजनेस जेट की कीमत 73 मिलियन डॉलर है।
जेट-2 और और एयरबस-319 के अलावा उनके पास एक और एरोप्लेन है। अंबानी के पास फॉलकन 900 इएक्स भी है। फॉलकन 900 इएक्स की कीमत 100 मिलियन डॉलर है। -
अंबानी तो ज्यादातर BMW760Li से ट्रेवल करते हैं लेकिन इसके अलावा भी उनके पास कई आलीशान कारे हैं। यही वजह है कि उनके घर में 6 फ्लोर तो सिर्फ पार्किंग एरिया ही बने हैं। मीडिया में आई कुछ खबरों के अनुसार तो उनके पास 150 से भी ज्यादा कारें हैं इसीलिए उन्होंने इतना बड़ा पार्किंग स्पेस बनवाया है। मुकेश अंबानी की प्रमुख कारों में Maybach 62, Mercedes S class, Bentley Flying Spur, Rolls Royce Phantom और ब्लैक Mercedes SL500 शामिल हैं। इन कारों में Mercedes S Class उनकी सबसे आलीशान कार है। यह कार बम और गोली की मार को भी झेल सकती है क्योंकि यह का बुलैट और बॉम प्रूफ है। इसमें बोर्ड कॉन्फ्रेंस सेंटर, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन हैं। यह कार महज 3.9 सेकंड में 0 से 60 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है। अंबानी की इस कार की कीमत 80,000 डॉलर बताई जाती है।
-
अंबानी के पास कई तरह के हाइटेक फीचर्स से लैस Aston Martin Rapide कार है। इस कार में 5.9L V12 का इंजन लगा है, जिसमें 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन लगे है। इस कार के जरिए अंबानी 203 मील की दूरी को महज एक घंटे में तय कर सकते हैं।
-
अंबानी के पास Mercedes SL500 भी है। इस कार की कीमत 1 डॉलर बताई जाती है। कई तरह की सुविधाएं से लैस इस कार में भी 7स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन लगा है।
उनके पास Rolls-Royce Phantom भी है, जिसकी कीम करीब 4 करोड़ रुपर बताई जाती है। स्पीड के मामले में यह कार बाकी सभी कारों को पीछे छोड सकती है, जिसके द्वारा 249 किलोमीटर की दूरी तय कर सकते हैं।