-
लिंक्डइन ने पहली बार उन कंपनियों की लिस्ट जारी है, जिसमें काम करने के लिए हर एक नौजवान सपना पालता है। सोशल नेटवर्किंग साइट लिंक्डइन ने 433 मिलियन से ज्यादा मेंबर्स पर की गई स्टडी के आधार पर यह लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कहा गया है कि इसका मतलब यह नहीं है कि ये बेस्ट वर्क प्लेस हैं, लेकिन ये वे कंपनियां हैं जहां ज्यादात्तर लोग काम करना चाहते हैं। हम आपको ऐसी 10 आईटी कंपनियों के बारे में बता रहे हैं, जो अपनी ओर युवाओं को आकर्षित कर रही हैं।
-
Flipkart- इस लिस्ट में ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट सबसे ऊपर है। यह भारत की उन कंपनियों में से एक है जो कि छह महीने की मातृत्व छुट्टी देती है।
-
Amazon- लिस्ट में फ्लिपकार्ट के बाद दूसरे नंबर पर है अमेजन। हालांकि, एक विदेशी अखबार ने इस कंपनी में वर्ककल्चर को बहुत घटिया बताया था। इस अखबार की रिपोर्ट के बाद कंपनी में एप्लाई करने वालों में 25 फीसदी की कमी आई थी। लेकिन कंपनी युवाओं को अच्छी सैलरी और अन्य सर्विस देकर अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
-
Capgemini- अगली आईटी कंपनी Capgemini है। कंपनी के आधे से ज्यादा ग्लोबल कर्मचारी भारत में कार्यरत हैं। लिंक्डइन की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपने कर्मचारियों को खुश रखने के लिए नए-नए तरीके ढूंढ़ती रहती है।
-
स्टार्टअप के लिए छोड़ी गूगल की नौकरी
-
Adobe- गूगल के बाद नंबर आता है अडॉब का। अडॉब एक ऐसी कंपनी है जो कर्मचारियों को छुटिट्यां देने के लिए अपनी कंपनी का कामकाज साल में दो बार पूरी तरह से बंद कर देती है।
-
HCL Technologies- एचसीएल टेक्नॉलोजी भी लिंक्डइन की लिस्ट में स्थान बनाने में कामयाब हुई है। यह अपनी कर्मचारियों को खुश करने के लिए कई तरह की स्कीम चलाती है।
-
Housing.com- हाउसिंग.कॉम भी इस लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रही। इस कंपनी की शुरुआत भारत की प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेजों के स्टूडेंटों द्वारा शुरू की गई थी, ताकि रियल एस्टेट की समस्याओं का समाधान किया जा सके। यह कंपनी भी कई युवाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
-
Ola- टैक्सी सर्विस प्रोवाइडर ओला ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई है। लिंक्डइन की रिपोर्ट में यह बताया गया है कि कंपनी हमेशा कुछ नया करती रहती है। यह कंपनी नए-नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत कर रही है।
-
Snapdeal- लिंक्डइन की लिस्ट में ई-टेलर कंपनी स्नैपडील ने नौवां स्थान पाया है। रिपोर्ट के मुताबिक यह अपनी कर्मचारियों के टैलेंट का इस्तेमाल करने और उन्हें एक्सपेरिमेंट के मौके देती रहती है।
-
Microsoft- सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने इस लिस्ट में दसवां स्थान पाया है। रिपोर्ट के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट अपने कर्मचारियों को करियर डलपमेंट के पूरे ऑप्शन देती है। नोट- यह सर्वे माइक्रोसॉफ्ट द्वारा लिंक्डइन खरीदने से पहले किया गया था।