हाल ही रिलीज हुई फिल्म अक्सर 2 में एक्टर गौतम रोडे और अभिनव शुक्ला के साथ रोमांस करती नजर आने वाली एक्ट्रेस जरीन खान छेड़खानी का शिकार होते-होते बचीं। पिछले दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए दिल्ली आईं जरीन खान को भीड़ ने घेर लिया था। इस दौरान जरीन के लिए किसी तरह की सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई थी। लेकिन आपको बता दें कि जरीन से पहले बॉलीवुड में ऐसे कई अभिनेत्रियां हैं जो छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं। इनमें कैटरीना, दीपिका, सोनम और सुष्मिता जैसी कई बड़ी अभिनेत्रियां हैं। एक अभिनेत्री ने तो छेड़छाड़ करने वाले मनचले को थप्पड़ तक जड़ दिया। आगे की स्लाइड में किन हालातों में ये अभिनेत्रियां हुईं छेड़छाड़ की शिकार। दीवाली स्पेशल मैगजीन की लॉन्चि के दौरान दीपिका पादुकोण को बेकाबू भीड़ ने घेर लिया था और एक शख्स ने गलत तरीके से टच करने की कोशिश की। बाद में दीपिका गुस्से में नजर आईं। सुष्मिता सेन के साथ पुणे में ज्वैलरी स्टोर के इनॉग्रेशन के दौरान छेड़छाड़ हुई थी। लौटते वक्त जब उन्होंने कार में बैठने के लिए कदम बढ़ाया तो भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया था। भीड़ का फायदा उठाकर कुछ मनचले उनको छूने लगे। फिल्म रांझणा की प्रमोशन के दौरान सोनम कपूर लोकल थियेटर गई थीं। तब एक व्यक्ति ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की। इस दौरान उन्हें उनके को-स्टार धनुष कुमार ने उन्हें बचाया था। 2005 में कैटरीना एक बार कोलकाता में आयोजित दुर्गा पूजा में शामिल होने के लिए पहुंची थी। जैसे ही इवेंट पूरा हुआ कि भीड़ ने कुछ लोग उनकी पर्सनल सिक्युरिटी को तोड़कर उन तक हावी हो गए। कुछ मनचलों ने उनके शरीर को टच करने की कोशिश की। इसके बाद 2010 में फिल्म तीस मार खां की प्रमोशन के दौरान भी उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी। तब अक्षय कुमार ने उन्हें बचाया था। -
वन्स अपोन ए टाइम इन मुंबई दुबारा की सक्सेज के दौरान को-स्टार अक्षय कुमार के साथ सोनाक्षी सिन्हा अजमेर गई थीं। इसी दौरान भीड़ ने उन्हें घेर लिया और कुछ लोगों ने उन्हें छूने की कोशिश की।
अभिनेत्री ईशा देओल भी साल 2005 में इससे गुजर चुकी हैं। उन्होंने ऐसा करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया एक को तो थप्पड़ तक जड़ दिया था। -
एक्ट्रेस गौहर खान रियलिटी शो इंडियाज रॉ स्टार की शूटिंग में बिजी थी। इस दौरान एक दर्शक ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद उस दर्शक ने इसका कारण भी बताया था। उसका कहना था कि वह एक मुस्िलम लड़की होकर काफी अजीब कपड़े पहने थी।
राज 3D फिल्म के प्रमोशन के दौरान बिपाशा को छेड़छाड़ का शिकार होना पड़ा था। बिपाशा फिल्म के प्रमोशन के लिए अहमदाबाद गई थीं। नेशनल अवॉर्ड के दौरान कल्कि कोचलिन के साथ छेड़खानी हुई थी। कल्कि वेन्यू से बाहर निकल रही थीं, तभी भीड़ का फायदा उठा कर कुछ लोगों ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी। गुल पनाग दिल्ली मैराथन में भाग लेने के दौरान छेड़छाड़ की शिकार हुईं। गुल के साथ दौड़ रहे कुछ व्यक्ति उनके काफी नजदीक आ गए और उन्हें छूना शुरू कर दिया।
