-
IE 100 Most Powerful Indians: इंडियन एक्सप्रेस द्वारा जारी की गई देश के 100 सबसे ताकतवर लोगों की सूची में पहला नाम प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का है। वहीं योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) देश के सबसे ताकतवर मुख्यमंत्री हैं। संघ प्रमुख मोहन भागवत (Bhagwat) देश के तीसरे सबसे पावरफुल इंसान हैं। इस सूची में कई नाम ऐसे हैं जो अविवाहित हैं।
-
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ देश के छठें सबसे ताकतवर इंसान के तौर पर इस सूची में शामिल हैं।
-
देश की तीसरी सबसे पावरफुल शख्सियत मोहन भागवत हमेशा शादीशुदा जिंदगी से दूर ही रहे।
-
इस सूची में ममता बनर्जी का नाम 11वें स्थान पर है। ममता भी अविवाहित हैं।
-
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष देश के सबसे ताकतवर लोगों में 14वें पायदान पर हैं। उन्होंने भी शादी नहीं की है।
-
75 वर्षीय नवीन पटनायक भी अविवाहित हैं। वह इस सूची में 33वें स्थान पर हैं।
-
अगला नाम हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का है। खट्टर देश के 43वें सबसे ताकतवर व्यक्ति हैं। हरियाणा सीएम भी अविवाहित हैं।
-
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का नाम इस सूची में 51वें पायदान पर हैं। राहुल गांधी भी अब तक शादी से दूर ही हैं।
-
पतंजलि के स्वामी रामदेव का नाम भी ऐसे लोगों में शामिल है। रामदेव इंडियन एक्सप्रेस की लिस्ट में 78वें स्थान पर हैं।
-
बसपा चीफ मायावती भी अविवाहित हैं। वह सबसे ताकतवर लोगों की लिस्ट में 95वें पायदान पर हैं। (Photos: PTI)
