-
IE 100 Powerful Indians: इंडियन एक्स्प्रेस (Indian Express) ने देश के 100 सबसे ताकतवर भारतीयों की सूची जारी की है। इस सूची में अलग-अलग राज्यों के 18 मुख्यमंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। सबसे ताकतवर मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का नाम है। योगी सबसे पावरफुल सीएम के साथ ही देश के छठे सबसे ताकतवर शख्सियत भी हैं।
-
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इस सूची में नौवें स्थान पर हैं।
-
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 11वें पायदान पर हैं।
-
सूची में 16वें पायदान पर हैं महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे।
-
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन का नाम इस लिस्ट में 23वें स्थान पर है।
-
24वें पायदान पर इंडियन एक्सप्रेस ने केरल के सीएम पिनरई विजयन को रखा है।
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा 32वें पायदान पर हैं।
-
33वें स्थान पर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक हैं।
-
राजस्थान के मुखिया अशोक गहलौत 34वें स्थान पर हैं।
-
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को इस सूची में 35वां स्थान मिला है।
-
तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव देश के 38वें सबसे ताकतवर व्यक्ति हैं।
-
आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी 39वें स्थान पर हैं।
-
40वें पायदान पर हैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम है।
-
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर 43वें स्थान पर हैं।
-
बिहार के सीएम नीतीश कुमार देश के सबसे ताकतवर लोगों की सूची में 54वें नंबर पर हैं।
-
पंजाब के सीएम भगवंत मान को इस सूची में 61वां स्थान मिला है।
-
67वें पायदान पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन का नाम है।
-
दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने वाले पुष्कर सिंह धामी देश के 84वें सबसे ताकतवर इंसान हैं। (यह भी पढ़ें: IE 100: देश में मायावती से ताकतवर हैं कंगना रनौत, अखिलेश यादव से पावरफुल नीता अंबानी)
