-

Kisan Andolan: पिछले करीब 3 सप्ताह से हजारों की संख्या में किसान दिल्ली के बॉर्डर पर डटे हुए हैं। नए कृषि कानूनों (Farm Bill) को रद्द करने की मांग पर अड़े किसान कभी भारत बंद कर रहे हैं तो कभी भूख हड़ताल। इस आंदोलन (Farmers Protest) में कई नाम चर्चा में हैं जो किसानों का प्रतिनिधित्व करते दिख रहे हैं। हालांकि इनमें से कई ऐसे हैं जिनका खेती किसानी से कोई सीधा संबंध नहीं है। इनमें से कोई डॉक्टर है तो कोई वकील। आइए डालें ऐसे ही कुछ प्रमुख नामों पर नजर:
-
किसान आंदोलन का सबसे प्रमुख नाम दर्शन पाल हैं। दर्शन पाल क्रान्तिकारी किसान यूनियन, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष हैं। दर्शन पाल डॉक्टर हैं। हालांकि अब वह मेडिकल प्रैक्टिस छोड़ चुके हैं।
योगेंद्र यादव इस किसान आंदोलन के सबसे प्रमुख चेहरों में शामिल हैं। वह एक सामाजिक कार्यकर्ता के साथ ही एक मनोरोग विज्ञानी भी हैं। योगेंद्र यादव UGC और शिक्षा के अधिकार पर राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। कुलहिंद किसान संघर्ष समिति (AIKS) के सदस्य हन्नान मोल्लाह इस आंदोलन के चर्चित चेहरे हैं हन्नान मोल्लाह हावड़ा, पश्चिम बंगाल से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी( मार्क्सवादी) के पूर्व सांसद है। वह 1980 से 2009 तक संसद के सदस्य रहे। -
भारतीय किसान यूनियन के सदस्य जगमोहन सिंह पटियाला भी किसान आंदोलन में किसानों की आवाज बुलंद कर रहे हैं।पटियाला के रहने वाले जगमोहन सिंह कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े रहे हैं और साथ ही एक एक्यूपंक्चर चिकित्सक हैं।
-
किसान आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक कुलहिंद किसान महासंघ के सदस्य किरनजीत सेखो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) से जुड़े हैं और पेशे से वकील हैं।