-
साल 2025 भारत के लिए कई मायनों में एक यादगार, भावनात्मक और उतार-चढ़ाव भरा साल रहा। कभी देश ने आतंक की दर्दनाक घटनाओं का सामना किया, तो कभी खेल के मैदान में तिरंगा लहराकर दुनिया को अपनी ताकत का एहसास कराया। यहां पेश हैं 2025 के 10 बड़े पल, जिन्होंने पूरे साल भारत को गहराई से प्रभावित किया।
-
प्रयागराज महाकुंभ स्टांपीड
29 जनवरी 2025, प्रयागराज में आयोजित 2025 महाकुंभ के दौरान मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत और 60 से अधिक लोग घायल हुए। आस्था का विशाल समुद्र एक पल में अफरा-तफरी में बदल गया। यह घटना भी साल की सबसे दुखद यादों में से एक है। यह घटना सुरक्षा इंतजामों पर बड़े सवाल छोड़ गई। (Photo Source: PTI) -
पहलगाम हमला
22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक दिल दहला देने वाला आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर 26 निर्दोष लोगों की जान ले ली। इस हमले की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली, जो लश्कर-ए-तैयबा का ऑफशूट माना जाता है। यह घटना देश के दिल पर गहरा घाव छोड़ गई। PTI -
ऑपरेशन सिंदूर
7 से 10 मई 2025 के बीच भारत ने पहलगाम हमले के जवाब में बड़ी सैन्य कार्रवाई की। सेना और वायुसेना ने मिलकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया और पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की। इस ऑपरेशन ने दुनिया को भारत की रणनीतिक शक्ति और धैर्य का परिचय कराया। PTI -
RCB ने जीता अपना पहला IPL खिताब
3 जून 2025, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास रचा गया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने पहली बार IPL ट्रॉफी जीती। पंजाब किंग्स को हराते हुए टीम ने 190/9 रन बनाए और 6 रन से मैच जीत लिया। विराट कोहली ने 43 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। -
IPL का बाल धुरंधरसाल 2025 में क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा चमत्कार बना 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, जो राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए सबसे कम उम्र में IPL सेंचुरी जमाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने 101 रन (38 गेंद) में बनाकर देश ही नहीं दुनिया को चौंका दिया। वे भारत के सबसे ज्यादा गूगल सर्च किए जाने वाले पर्सनैलिटी भी बने। AFP
-
एयर इंडिया फ्लाइट 171 क्रैश
12 जून 2025 को एयर इंडिया की बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर (फ्लाइट 171) अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 260 यात्रियों की मौत ने हर भारतीय को भीतर तक हिला दिया। यह देश की सबसे बड़ी हवाई त्रासदियों में से एक बन गई। PTI -
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भरी राफेल में उड़ान
29 अक्टूबर 2025, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा के अंबाला एयरबेस से राफेल फाइटर जेट में ऐतिहासिक उड़ान भरी। इससे पहले 2023 में वह सुखोई-30 MKI में भी उड़ान भर चुकी थीं। वह भारतीय इतिहास की पहली ऐसी राष्ट्रपति बनीं, जिन्होंने दो अलग-अलग लड़ाकू विमानों में उड़ान भरी। ANI -
भारत की महिला क्रिकेट टीम पहली बार बनी वर्ल्ड चैम्पियन
2 नवंबर 2025 भारत के लिए स्वर्णिम दिन साबित हुआ। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतकर नया इतिहास रच दिया। यह जीत करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों और सपनों का जवाब थी। -
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट
10 नवंबर 2025, दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार विस्फोट में 15 लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल हुए। त्योहारों के मौसम में हुई इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर ला दिया। इस घटना ने राजधानी की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े किए और पूरे देश में दहशत का माहौल बना। Express Photo -
भारतीय नेत्रहीन महिला टीम की ऐतिहासिक जीत
सिर्फ मुख्य टीम ही नहीं, बल्कि भारत की ब्लाइंड वूमेन्स क्रिकेट टीम ने भी कमाल कर दिखाया और 23 नवंबर 2025 को पहला ब्लाइंड वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप जीतकर भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। यह जीत साबित करती है कि सीमाएं केवल मन में होती हैं। AFP