 - देश के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को मौसम के अलग रंग देखने को मिले। यूपी की राजधानी लखनऊ में दोपहर को अचानक आसमान में अंधेरा छा गया। इसके बाद तेज धूल भरी आंधी चली। बाद में हुई बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। वहीं, तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई समेत राज्य के कई हिस्सों और पड़ोसी पुडुचेरी में भी भारी बारिश हुई जिससे हवाई यातायात तक प्रभावित हुआ और कई इलाके जलमग्न हो गए। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा और शहर के कुछ हिस्सों में दोपहर 12 बजे तक इसका असर देखने को मिला। फोटो लखनऊ की है, जहां शाम चार बजे के करीब ही अंधेरा छा गया। इसके बाद बारिश भी हुई। दिन में ही कार की हेडलाइट्स जलानी पड़ी। आगे की स्लाइड्स में फोटोज में देखें देश के दूसरे हिस्सों में मौसम का हाल। (PTI Photo) 
-    चेन्नई में मंगलवार को इतनी जोर से बारिश हुई कि सरकारी हॉस्पिटल में पानी भर गया। स्टाफ के अलावा मरीजों-तीमारदारों को परिसर छोड़ना पड़ा। (PTI Photo) 
-    चेन्नई के सरकारी अस्पताल में पानी भरने के बाद मरीजों और उनके तीमारदारों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया। (PTI Photo) 
-    चेन्नई के सरकारी अस्पताल में पानी भरने के बाद मरीजों को सुरक्षित जगहों पर ले जाते बचावकर्ता। (PTI Photo) 
-    नई दिल्ली के लोगों की सुबह कोहरे के बीच हुई। (REUTERS PHOTO) 
 
    
   
   
   
   
   
   
   
   
   
   
   
  