-
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का दुनिया में सातवां स्थान है वहीं दुनिया में कई देश ऐसे भी हैं, जिनका क्षेत्रफल भारत के किसी शहर से भी कम है। आज हम आपके लिए लाए हैं ऐसे ही कुछ देशों की खास जानकारी। ऐसे देशों के बारे में जानने के लिए अगली स्लाइड पर क्लिक करें।
-
1. वैटिकन सिटी (Vatican city) – वेटिकन सिटी दुनिया सबसे छोटा देश है। इस देश का क्षेत्रफल 0.44 वर्ग किलोमीटर है। अगर इस देश के क्षेत्रफल की तुलना की जाए तो यह देश भारत के किसी शहर या जिले के बराबर होगा। इस देश की खूबसूरती इसकी खास पहचान है।
-
2. मोनाको (Monaco)- मोनाको देश समुद्र के किनारे बसा है। इस देश का क्षेत्रफल 2.02 वर्ग किलोमीटर है। यह देश यूरोप में बसा है।
-
3. नौरू Nauru – इस देश का क्षेत्रफल 21.3 वर्ग किलोमीटर है। इस देश की अपनी कोई सेना नहीं है।
-
4.. तुवालु (Tuvalu)- यह देश 1978 में ब्रिटेन से अलग होकर बना था। इस देश का क्षेत्रफल 26 वर्ग किलोमीटर है।
-
5. सैन मारिनो ( San Marino)- इस देश का क्षेत्रफल 61 वर्ग किलोमीटर है। यह देश दुनिया के प्राचीन देशों में से एक है।
-
6. लिचटेंस्टेंन (Liechtenstein) – इस देश का क्षेत्रफल 160.04 वर्ग किलोमीटर है। यह देश यूरोप में बसा है।
-
7. मार्शल आईलैंड्स (Marshall Islands)- इस देश का क्षेत्रफल 181 वर्ग किलोमीटर है। यह देश 1986 में बना था। इस देश की अपनी कोई सेना नहीं है, इस देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी अमेरिका की है।
-
8. सैंट किट्स एंड नेविस (Saint Kitts and Nevis) – इस देश का क्षेत्रफल 261 वर्ग किमी है। यह अमेरिका महाद्वीप का सबसे छोटा देश है।
-
9. मालदीव (Maldives)- इस देश का कुल क्षेत्रफल 298 वर्ग किलोमीटर है। इस देश को घूमने के शौकिन लोगों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।
