जींस पहनने वाले लोग अपने दायें हाथ हिस्से वाली छोटी जेब में अक्सर 1 से लेकर 10 रुपए के क्वाइन को रखते हैं। लेकिन असल में ये छोटी पॉकेट चंद सिक्कों को रखने के लिए नहीं जींस में लगाई गई। दरअसल, इस पॉकेट का इतिहास से गहरा ताल्लुक है। लेकिन आपको ये भी नहीं पता है कि ये छोटी पॉकेट क्यों जींस के दायें हिस्से में बनाई गई। खैर नहीं पता इसलिए आप उस पॉकेट का सिक्के रखकर प्रयोग करते हैं। चलिए आज हम आपको इस लिटिल पॉकट के बारे में बताते हैं। -
जींस के दायें हिस्से में बनाई कई छोटी पॉकेट वाली गुत्थी को जींस और टेक्स्टाइल एक्सपर्ट्स ने सुलझाया है।
-
उनके मुताबिक इसका जवाब जींस बनाने वाली कंपनी लेवी स्ट्रॉस (जिसे हम लिवाइस के नाम से जानते हैं) के पास है। सबसे पहले इस पॉकेट की शुरुआत उसी ने ही की थी।
आपको बता दें कि यह केाई आम पॉकेट नहीं बल्कि एक वॉच पॉकेट है, जिसे काउबॉयज के लिए खास तौर से डिजाइन किया गया था, ताकि वे इसमें अपनी घड़ी को सुरक्षित रख सकें। -
18वीं शताब्दी में काउबॉयज अपने वेस्टकोट पर चेन वाली घडिय़ां पहना करते थे। इन्हें टूटने से बचाने के लिए लिवाइस ने यह छोटी पॉकेट जींस में देना शुरू की थी।
गौरतलब है कि जिस वक्त जींस का अविष्कार किया हुआ था, उस समय किसी तरह के मिनी स्मार्टफोन भी नहीं चलन में थे। -
लिहाजा उस वक्त सिर्फ pocket watches की चलन में थे, जिन्हें सुरक्षित जगह रखने के लिए जींस में चार जेब के अलावा 5 वीं जेब को जोड़ा गया।