-
मंगलवार 6 अगस्त की रात सुषमा स्वराज का निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। दिल्ली के एम्स में उन्होंने आखिरी सांस ली। बुधवार को दिल्ली के ही लोधी श्मसान स्थल पर उनका अंतिम संस्कार होगा। देखिए देश की कद्दावर नेता रहीं सुषमा स्वराज की कुछ अनदेखी तस्वीरें। (सभी फोटो सोर्स- एक्स्प्रेस आर्काइव)
-
सुषमा स्वराज के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। हर दल के नेता सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हैं और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
-
अपने 40 साल के राजनीतिक करियर में सुषमा स्वराज ने कई कीर्तिमान अपने नाम किए। सुषमा स्वराज के नाम सबसे कम उम्र की हरियाणा का सीएम बनने का गौरव दर्ज है। साथ ही वह दिल्ली की भी पहली महिला मुख्यमंत्री रही थीं।
-
सुप्रीम कोर्ट की पूर्व वकील सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1953 को हरियाणा के अंबाला में हुआ था। उनके पिता आरएसएस के सदस्य थे। वहीं से उनकी रुचि राजनीति में जगी।

सुषमा स्वराज ने राजनीति विज्ञान में स्नातक करने के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई पूरी की। 1970 में वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्य बनी थीं। -
सुषमा स्वराज ने साल 1975 में सुप्रीम कोर्ट के क्रिमिनल लॉयर स्वराज कौशल से शादी रचाई। स्वराज कौशल मिजोरम के राज्यपाल भी रह चुके हैं।
-
सुषमा स्वराज ने 1977 में जनता पार्टी जॉइन की उसके बाद 1984 में वह भारतीय जनता पार्टी की सदस्य बनीं।
-
1996 में अटल बिहारी वाजपेयी की 13 दिन की सरकार में सूचना प्रसारण मंत्री रहते हुए सुषमा स्वराज ने लोक सभा की बहसों के लाइव टेलीकास्ट करवाने का फैसला लिया था।

साल 1980, 1984, 1989 में लगातार सुषमा स्वराज को लोकसभा चुनावों में हार का स्वाद चखना पड़ा। 1990 में वह राज्यसभा से चुनकर संसद पहुंची। -
संसद में अपने भाषणों से पूरे देश का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
-
सुषमा स्वराज सितंबर 2000 से जनवरी 2003 तक अटल सरकार में सूचना प्रसारण मंत्री रहीं फिर 2003 से मई 2004 तक उन्होंने स्वास्थ और संसदीय कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभाली।
-
साल 2004 में जब कांग्रेस फिर से सरकार बनाने की स्थिति में आई तो सुषमा स्वराज ने धमकी दी थी कि अगर सोनिया गांधी पीएम बनीं तो वह अपने बाल मुंडवा लेंगी।
-
10 साल विपक्ष की धारदार आवाज बनने के बाद 2014 में जब मोदी सरकार बनी तो उन्हें विदेश मंत्री बनाया गया। अपने इस कार्यकाल के दौरान सुषमा ने आम से खास सबका दिल जीता।
-
67 साल की उम्र में एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें अंतिम विदाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।