-
Supertech Twin Tower Demolition: नोएडा में अवैध तरीके से बने सुपरटेक के ‘ट्विन टावर’ को आखिरकार ढहा दिया गया। जिस इमारत को बनने में सालों लगे थे उसे महज 9 सेकंड में गिरा दिया गया। इस इमारत को गिराने में लगभग 3700 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया।
-
साल 2014 में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इस ट्विन टावर को गिराने का आदेश दिया था। सुपरटेक ने फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी लेकिन वहां से भी टावर्स को गिराने का आदेश बरकरार रखा गया।
-
इमारत को गिराने के लिए प्रशासन द्वारा 400 से 500 मीटर का एक एक्सक्लूजन जोन बनाया गया था। इस जोन में लोगों की एंट्री बैन थी।
-
इन टावरों को कंट्रोल ब्लास्ट के जरिए गिराने की जिम्मेदारी ADIFICE नाम की कंपनी को दी गई थी।
-
एक अनुमान के मुताबिक विस्फोट के बाद करीब 80 हजार टन मलबा बना है। इस मलबे के निपटारे में 3 महीने का समय लग सकता है।
-
ट्विन टावर के पास की सोसायटियों में रसोई गैस और बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई थी। ऐसा एहतियात के तौर पर किया गया था। लोगों को भी दूसरी जगहों पर शिफ्ट किया गया था।
-
All Photos: PTI and Indian Express
