-
'ये हैं मोहब्बतें' फेम टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के एक्स बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा जल्द ही अपना घर बसाने वाले हैं। बताया जा रहा है कि 20 अप्रैल को शरद मल्होत्रा शादी करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शरद की होने वाली दुल्हन पेशे से एक फैशन डिजायनर हैं, जिनका नाम है रिप्की भाटिया है। बता दें करिअर की शुरुआत में शरद 'बनू मैं तेरी दुल्हन' की को-स्टार दिव्यांका त्रिपाठी के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया लेकिन 2013 में यह रिश्ता टूट गया। ब्रेकअप की बात को भी दोनों ने खुलकर स्वीकारा था। शरद के लाइफ से जाने के बाद दिव्यांका की दोस्ती विवेक दहिया से हुई, जिनके साथ उन्होंने 2016 में शादी की थी। दिव्यांका की शादी के तीन साल बाद अब शरद भी अपनी नई जिंदगी शुरू करने जा रहे हैं। (All Pics- Instagram)
सोशल मीडिया पर शरद और रिप्की की शादी का वेडिंग कार्ड भी काफी वायरल हो रहा है। हरे रंग वेडिंग कार्ड में शरद और रिप्की की शादी के सभी प्रोग्राम्स की डिटेल्स लिखी गई हैं। कार्ड में शादी के लोकेशन, हल्दी सेरेमनी, मेहंदी सेरेमनी और मंडप का टाइम-टेबल बताया गया है। -
शरद- रिप्की एक-दूसरे को काफी टाइम से डेट कर रहे हैं लेकिन दोनों ने इस बात को सीक्रेट रखा। शादी की खुशखबरी सुन फैंस शरद को बधाइयां दे रहे हैं।
-
रिप्की सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं है।
-
रिप्की काफी खूबसूरत भी हैं।
