-
बॉलीवुड सेलेब्स अपनी लाइफस्टाइल को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। इन एक्टर्स की लिस्ट में किंग खान शाहरुख का नाम भी शामिल है। उनके मुंबई के आलीशान घर के बारे में तो ज्यादातर लोग जानते ही हैं, जिसका नाम 'मन्नत' है। वहीं शाहरुख ने मन्नत के अलावा मुंबई की भीड़भाड़ से दूर एक और आलीशान बंगला लिया हुआ है। यह बंगला शाहरुख ने साल 2015 में लिया था। शाहरुख का यह बंगला अलीबाग के थलबीच के सामने बना हुआ है। इस जगह पर पहुंचने के लिए आपको बोट का सहारा लेना होगा। पिछले दिनों आयकर विभाग ने इस बंगला को सीज कर दिया है। आयकर विभाग ने शाहरुख पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। (सभी पिक्चर्स- यूट्यूब/ZOOM)
शाहरुख यह घर अपने परिवार के सात क्वालिटी टाइम स्पैंड करने के लिए खरीदा है। उनका यह घर करीब 8 एकड़ की जमीन पर बनाया गया है और इसकी लागत करीब 15 करोड़ रुपए है। इस जमीन पर काफी हरियाली भी है। -
शाहरुख के इस घर की खासियत इसका सी फेसिंग होना है। शाहरुख ने अपने इस घर को चारों तरफ से कवर करवाया है।
शाहरुख को स्पोर्ट्स का काफी शौक है। उनके घर में फुटबॉल का एक बड़ा ग्राउंड भी है, जिसमें वह अपने बच्चों के साथ खेलते हैं। उनके इस बंगले में एक बड़ा स्वीमिंग पूल और एक मॉडर्न जिम भी है। शाहरुख अपने इस बंगले में अक्सर पार्टी करते भी नजर आते हैं। इस जगह पर सभी जमकर इंज्वॉय करते भी नजर आते हैं। इस घर का इंटीरियर खुद गौरी खान ने किया है। -
हाल ही में शाहरुख खान के अलीबाग वाले बंगले को इनकर टैक्स डिपार्टमेंट ने सील किया है। डिपार्टमेंट का मानना है कि उन्होंने बंगले को बनाने में नियमों का उल्लंघन किया है।
-
कुछ दिन पहले आयकर विभाग ने इस फार्महाउस को सील कर दिया है। साथ ही नोटिस भी जारी किया है। जिसका 90 दिन में शाहरुख से जवाब मांगा है।
-
रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख ने इस बंगले को बनवाने के लिए नियमों का उल्लंघन करते हुए कागजात के साथ फर्जीवाड़ा किया है।
