-
पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में हैं। 27 वर्षीय सीमा ने मंगलवार सुबह 4 बजे नोएडा के कृष्णा हॉस्पिटल में एक बेटी को जन्म दिया। यह उनका पांचवां बच्चा है। पहले चार बच्चे उनके पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से हैं, जबकि 23 वर्षीय भारतीय पति सचिन मीणा से यह उनकी पहली संतान है। (Photo Source: Seema haider/Facebook)
-
बच्चे की नागरिकता का सवाल
इस घटनाक्रम के बीच सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि सीमा और सचिन की संतान किस देश की नागरिक कहलाएगी – भारत या पाकिस्तान? बता दें, भारतीय नागरिकता अधिनियम 1955 के अनुसार, भारत में जन्म लेने वाले किसी भी बच्चे को भारतीय नागरिकता मिलती है। (Photo Source: Seema haider/Facebook) -
भारतीय संविधान में जन्म से नागरिकता का प्रावधान है। यदि बच्चे के माता-पिता में से कोई एक भारतीय नागरिक है, तो उनके बच्चे को भारतीय नागरिक माना जाएगा। लेकिन यहां समस्या यह है कि सीमा हैदर अवैध रूप से भारत में आई है। अगर माता या पिता अवैध अप्रवासी हैं, तो बच्चे को नागरिकता मिलने में दिक्कत आ सकती है। इसलिए ये भी हो सकता है कि बच्चे को भारत की नागरिकता नहीं मिलेगी। (Photo Source: Seema haider/Facebook)
-
सीमा हैदर की प्रेम कहानी और भारत आने का सफर
सीमा हैदर और गुलाम हैदर की शादी 2014 में हुई थी। कुछ साल बाद गुलाम हैदर दुबई चला गया, जबकि सीमा अपने बच्चों के साथ पाकिस्तान में ही रही। इसी दौरान ऑनलाइन पबजी गेम खेलते हुए सीमा की दोस्ती उत्तर प्रदेश के नोएडा के रबुपुरा निवासी सचिन मीणा से हो गई। दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और 2023 में नेपाल में पहली बार मुलाकात हुई। (Photo Source: Seema haider/Facebook) -
नेपाल में दोनों ने मंदिर में शादी करने का दावा किया। इसके बाद सीमा पाकिस्तान लौट गईं, लेकिन कुछ महीनों बाद दुबई होते हुए नेपाल और फिर बस के जरिए भारत आ पहुंचीं। यहां सचिन के साथ रबुपुरा में रहने लगीं। (Photo Source: Seema haider/Facebook)
-
सीमा और सचिन पर कानूनी कार्रवाई
सीमा के भारतीय पहचान पत्र बनवाने की कोशिश के दौरान पुलिस को इसकी जानकारी मिली। 3 जुलाई 2023 को दोनों को हरियाणा के बल्लभगढ़ से हिरासत में लिया गया। इसके बाद सीमा और सचिन से पूछताछ की गई और उन्हें कुछ दिनों बाद जमानत मिल गई। (Photo Source: Seema haider/Facebook) -
भारतीय नागरिकता की अर्जी
सीमा हैदर ने भारतीय नागरिकता के लिए राष्ट्रपति के पास दया याचिका भी लगाई है, लेकिन अभी तक उन्हें नागरिकता नहीं मिली है। इस बीच, उनके जीवन पर आधारित फिल्म ‘कराची टू नोएडा’ बनाने की घोषणा भी हुई, लेकिन फिल्म अभी तक बन नहीं पाई है। (Photo Source: Seema haider/Facebook) -
क्या भविष्य में सीमा को भारतीय नागरिकता मिलेगी?
सीमा हैदर की नागरिकता को लेकर अभी भी कानूनी प्रक्रिया जारी है। हालांकि, उनकी नवजात बेटी जन्म से ही भारतीय नागरिक मानी जाएगी। अब देखना होगा कि भविष्य में सीमा को भी भारत की नागरिकता मिलती है या नहीं। (Photo Source: Seema haider/Facebook)
(यह भी पढ़ें: 14 रुपये 12 आने में हुआ था औरंगजेब का अंतिम संस्कार, जानिए क्यों उसकी कब्र को लेकर गरमाई राजनीति?)