-
RPSC Leturer Result: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने गणित विषय के फर्स्ट ग्रेड स्कूल टीचर भर्ती परीक्षा का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी है। आरपीएससी ने गणित विषय के अध्यापकों की भर्ती के लिए 23 जुलाई को इस परीक्षा का आयोजन किया था। अन्य विषयों के अध्यापकों की भर्ती के लिए हुई परीक्षाओं का परिणाम भी आरपीएससी जल्द ही कर देगा।
-
RPSC Leturer Result: आरपीसएसी ने शिक्षकों के 13098 पदों के लिए 17 जूलाई से 28 जुलाई के बीच इस भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था। इस परीक्षा के लिए करीब 5.35 लाख उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 70 प्रतिशत उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था।
-
RPSC Leturer Result: आरपीसएसी विषयवार इस परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर रहा है और सितंबर के आखिरी तक सारे विषयों के लिए हुई भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। अक्टुबर के आखिरी तक सफल उम्मीदवारों की नियुक्ति कर दी जाएगी।
-
RPSC Leturer Result: इस परीक्षा का परिणाम जानने के लिए सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर लॉग इन करें। अब वेबसाइट के होम पेज पर दाहिनी ओर दिए गए 'News and Events' सेक्शन में जाकर 'RPSC school teacher result' लिंक पर क्लिक करें। अब आपके सामने नया पेज खुलेगा। यहां अपना पूरा डिटेल्स भरें। अब आपका रिजल्ट कम्प्यूटर स्क्रीन पर डिस्प्ले होने लगेगा। इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल लें।
-
RPSC Leturer Result: राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में खाली रिक्त पदों को भरने के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से हर साल परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। इसके अंतर्गत क्लर्क श्रेणी, राजस्थान प्रशासनिक सेवा (R.A.S) और राजस्थान पुलिस सेवा (R.P.S) के पद भरे जाते हैं।
-
RPSC Leturer Result: राजस्थान प्रशासनिक सेवा, राजस्थान पुलिस सेवा, राजस्थान अधीनस्थ सेवा और आएटीएस पदों पर आरपीएससी की ओर से आयोजित RAS/RTS प्रतियोगी परीक्षा के जरिए भर्ती की जाती है।