-
चारा घोटाला मामलों में रांची में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज कराने के लिए बुधवार को रांची से रवाना हुए। फ्लाइट से जाने की अनुमति नहीं मिलने के बाद लालू प्रसाद राजधानी एक्सप्रेस से शाम को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। राजद प्रमुख को इलाज के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने मंगलवार को अनुमति दे दी थी। अदालत ने दो चिकित्सा दलों की रिपोर्ट के आधार पर उन्हें अनुमति दी। लालू को विदा करने के लिए सैकड़ों की संख्या में राजद कार्यकर्ता रांची रेलवे स्टेशन पर इकट्ठे हो गए। जेल से कड़ी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच उन्हें रेलवे स्टेशन तक लाया गया। इस बीच उनके समर्थक नारे लगा रहे थे- "जेल का फाटक टूटेगा, लालू छूटेगा।" राजद के तीन नेता रेलगाड़ी में उनके साथ थे। देखिए तस्वीरें। (All Photos: Twitter)
-
रेलवे स्टेशन पर आए पार्टी समर्थकों का लालू ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
-
लालू ट्रेन में भी पार्टी कार्यकर्ताओं से घिरे हुए थे।
-
लालू को देखने के लिए भारी संख्या में पार्टी समर्थक रेलवे स्टेशनों पर जमा हुए थे।
-
लालू प्रसाद को सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद 17 मार्च को स्थानीय राजेंद्र प्रसाद आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया था।
-
विशेष सीबीआई अदालत द्वारा चारा घोटाले में दोषी ठहराए जाने के बाद लालू पिछले साल 23 दिसंबर से रांची जेल में हैं।
-
बिहार में लालू प्रसाद की छवि एक मास लीडर के रूप में रही है।
-
लालू अपने निराले अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं।
