-
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद आज ‘बीजेपी भगाओ, देश बचाओ’ रैली कर रहे हैं। पटना में हो रही इस रैली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और जदयू के बागी नेता शरद यादव, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, सीपी जोशी शिरकत कर रहे हैं।
-
इस रैली में मुलायम सिंह यादव, मायावती, सोनिया गांदी और राहुल गांधी नहीं आ रहे हैं।
-
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पत्रकारों को बताया कि पूरा पटना भर गया है। लोग उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि यह रैली भाजपा को भगाने के लिए संकल्पित है।
-
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और लालू प्रसाद यादव ने भी इस महारैली में हुंकार भरी और सीधे भाजपा पर निशाना साधा।
इस रैली के जरिए विपक्षी नेता भाजपा के खिलाफ अपनी एकता साबित करना चाहते हैं। इस महारैली में शामिल सभी नेता चाहते हैं कि देश को भाजपा मुक्त कराया जाए। -
जहां एक ओर रैली को लेकर पूरे पटना में सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं, वहीं पूरा पटना हरे रंग के राजद के पोस्टर, बैनरों और झंडे से पट गया है।
-
इस महारैली को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि बाढ़ के कारण लोग गांधी मैदान में कम इकट्ठा होंगे।
-
सूबे में आई बाढ़ का लोगों पर कोई असर नहीं पड़ा है और लोग दूर-दूर से आकर इस रैली का हिस्सा बन रहे हैं।
-
विपक्ष को अपना समर्थन देने के लिए गांधी मैदान में इतने लोग जमा हुए हैं कि मैंदान में जगह कम पड़ गई है।
-
लालू प्रसाद यादव व उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के लिए बिहार के लोगों का प्यार साफ देखा जा सकता है। लोग अपने पूरे बदन को हरे रंग से रंगे हुए हैं और राजद का चुनाव चिन्ह व लालू-राबड़ी का नाम अपने सीने पर लिखवा लिए हैं।
-
तेजस्वी यादव ने अपने पिता लालू के साथ मिलकर इस महारैली को सफल बनाने के लिए पूरे इंतजाम किए हैं।
-
पटना में जहां देखो वहां लोग दिखाई दे रहे हैं और केवल महारैली की ही चर्चा कर रहे हैं।
-
इस महारैली के जरिए लालू प्रसाद यादव दिखाना चाह रहे हैं कि भले ही सूबे में उनकी गठबंधन वाली सरकार न रही हो लेकिन अभी भी लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं।
इस महारैली की शुरुआत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा नीतीश ने हमारे पीठ में छूरा भोंका, तेजस्वी तो बहाना था, बीजेपी के पास जाना था, बिहार और देश से बीजेपी हटाना हमारा संकल्प है।
