-
Ravi Kishan Birthday: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से बॉलीवुड और टॉलीवुड तक का सफर तय कर संसद का सदस्य बनने वाले रवि किशन आज 53 साल के हो गए। जौनपुर में 17 जुलाई 1969 को जन्मे रवि नारायण शुक्ल उर्फ रवि किशन गोरखपुर से बीजेपी के लोकसभा सांसद हैं।
-
रवि किशन के साथ ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से मनोज तिवारी और निरहुआ भी बीजेपी के टिकट पर लोकसभा पहुंचे हैं। (Read Also: निरहुआ, मनोज तिवारी और रवि किशन, जानिए तीनों दोस्तों में किसकी पत्नी के पास है कितनी संपत्ति)
-
मनोज तिवारी और निरहुआ ने जन्मदिन पर रवि किशन के घर जाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। मनोज तिवारी ने यह तस्वीऱ भी शेयर की है।
-
निरहुआ ने रवि किशन के साथ अपनी ये तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। (Read Also: निरहुआ के साथ ही फिल्में क्यों करती हैं आम्रपाली दुबे, भोजपुरी एक्ट्रेस ने खुद बताई थी वजह)
-
निरहुआ ने लिखा- जीवेम शरदः शतम्। मुझे हमेशा हिम्मत देने वाले बड़े भैया माननीय सांसद रवि किशन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। महादेव आपको स्वस्थ, प्रसन्न और इसी तरह मस्त रखें। हर हर महादेव।
-
बता दें कि रवि किशन, मनोज तिवारी और निरहुआ बीजेपी सांसद और भोजपुरी कलाकार होने के साथ ही अच्छे मित्र भी हैं। आए दिन तीनों साथ नजर आते हैं। (यह भी पढ़ें- निरहुआ, रवि किशन और मनोज तिवारी: तीनों पक्के दोस्त, जानिए किसके पास कितनी संपत्ति)
-
बात तीनों के राजनीतिक करियर की करें तो यहां मनोज तिवारी सबसे सीनियर हैं। मनोज तिवारी 2014 में पहली बार लोकसभा पहुंचे। 2019 में भी वह उत्तर पूर्वी दिल्ली से चुनाव जीत संसद सदस्य बने।
-
रवि किशन 2019 में गोरखपुर से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा पहुंचे थे। वहीं निरहुआ 2022 में हुए उपचुनाव में आजमगढ़ से चुनाव जीत सांसद बने हैं।