-
2019 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए काफी लंबे समय से सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार में बिजी हैं। फिल्म इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स भी इस साल के चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उर्मिला मातोंडकर पूरे जोश के प्रचार में जुटी हैं। इसी बीच दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों गले में Vote For BJP लिखा भगवा शॉल ओढ़े नजर आ रहे हैं। दीपवीर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर देख कुछ लोग यह कयास लगा रहे हैं दीपिका और रणवीर भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। दोनों का यह अंदाज देख आपके मन में भी ये सवाल उठना लाजमी है कि शायद दीपिका-रणवीर वास्तव में बीजेपी के लिए वोट मांग रहे हैं। लेकिम हम यहां आपको इस तस्वीर से पीछे का सच बताते हैं। जानिए क्या है इस तस्वीर के पीछे की कहानी और कब इस तरह के अवतार में नजर आए थे दीपवीर। (all Pics- Social media)
-
जानकारी के लिए आपको बता दें दीपवीर द्वारा बीजेपी के लिए प्रचार की खबर महज एक अफवाह है। यह तस्वीर फोटोशॉप्ड है। यह किसकी हरकत है यह तो हम नहीं जानते लेकिन इसकी ओरिजनल तस्वीर हम आपको दिखा रहे हैं। तस्वीर दीपिका रणवीर की शादी के बंगलौर रिसेप्शन के बाद की है।
बता दें कि दीपिका और रणवीर बंगलौर में रिसेप्शन के बाद भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने मुंबई सिद्धिविनायक पहुंचे थे। तब दोनों इसी लिबास में थे, मंदिर में प्रवेश के बाद उन्हें पुजारी ने ये भगवा शॉल ओढ़ाया था। इसी तस्वीर को किसी ने एडिट करके वायरल कर दिया। -
अब तक इस तस्वीर पर दीपिका और रणवीर में से किसी एक का भी बयान नहीं आया। तस्वीर को तमाम सोशल अकाउंट्स पर भी शेयर किया जा रहा है।
-
आप देख सकते हैं कि पहले वाली तस्वीर में भी दोनों ने वही लिबास पहने हैं और शॉल भी ओढ़ा है लेकिन उसमें कुछ लिखा नहीं है, जबकि एडिट फोटो में Vote For BJP लिखा है।