-

यात्रियों को आरामदायक सफर मुहैया कराने के लिए भारतीय रेलवे लगातार अनुसंधान कर रहा है। पूर्व रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने ट्विटर पर नए रेल कोच की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। जिनमें अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। (All Photos: Twitter/sureshpprabhu)
-
इन कोचों में ग्लास सीलिंग होंगी यानी छत कांच की होगी और आप ट्रेन की रफ्तार से साथ भागते आसमान का नजारा ले पाएंगे। ये छतें इलेक्ट्रॉनिक तरीके से चलाई जा सकेंगे। एक बटन दबाकर छत को पारदर्शी बनाया जा सकेगा।
-
विस्टाडोम कोचेज में सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें जीपीएस बेस्ड इंफो सिस्टम लगाया गया है, इसके अलावा दिव्यांगों के लिए चौड़ा साइड डोर दिया गया है। कंपार्टमेंट में ऑटोमेटिक दरवाजे लगाए गए हैं।
-
अब बात करते हैं कोच के भीतर की। सीटें रोटेटेबल होंगे यानी आप उन्हें अपनी इच्छानुसार घुमा सकेंगे। सीटों का रंग शताब्दी जैसी ट्रेनों के जैसा रखा गया है। कोच के भीतर एलईडी लाइट्स उजाला करेंगी।
-
विस्टाडोम कोचेज में मनोरंजन का भी इंतजाम होगा। इनमें ऑब्जर्वेशन लाउंज होगा, जहां से बाहर का खूबसूरत नजारा लिया जा सकेगा। इसके अलावा इंफोटेनमेंट सिस्टम है जिसमें आप फिल्में देख पाएंगे।
-
रेलमंत्री सुरेश प्रभु का कहना है कि ये कोच पर्यटकों का न सिर्फ उनके सफर का आनंद मुहैया कराएंगे।