-

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 19 जून 2016 को 46 बसंत पूरे कर लिए हैं। उन्हें कांग्रेस का आगामी अध्यक्ष माना जा रहा है। अमेठी से सांसद राहुल तीसरी बार संसद पहुंचे हैं। लेकिन उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। आज कांग्रेस के पास केवल सात राज्यों में सत्ता बची है। साल 2014 में लोकसभा चुनावों में कांग्रेस केवल 44 सीटें जीत सकी। यह उसका सबसे खराब प्रदर्शन था। राहुल गांधी की योग्यता पर लगातार पक्ष और विपक्ष के लोग सवाल उठा रहे हैं। राहुल गांधी भले ही सफलता की तलाश में हो लेकिन कई अन्य लोग हैं जिन्होंने 46 साल की उम्र तक अपनी सफलता के झंडे गाड़ दिए थे।
-
सिकंदर महान: सिकंदर ने 30 साल की उम्र में ही लगभग पूरे एशिया, यूरोप और उत्तरी अफ्रीका को जीत लिया था। सिकंदर का जन्म 356 बीसी में हुआ था। 20 साल की उम्र में उनके पिता की हत्या हो गई थी, इसके बाद वे राजा बने। राजा बनने के तुरंत बाद उन्होंने दुनिया जीतने का अभियान शुरू कर दिया। अगले 10 साल में सफलतापूर्वक उन्होंने इस काम को अंजाम दिया। उन्होंने पर्शिया के शक्तिशाली शासन को हराया और उन्हें अपना प्रभुत्व मानने को मजबूर किया। भारत जीतने के अभियान के दौरान सिकंदर को उम्मीदों से उलट नतीजा मिला। इसके चलते सिकंदर वापस लौट गया। इतिहासकारों में सिकंदर की मौत को लेकर मतभेद है। कइयों का कहना है कि भारत में मच्छरों के चलते उसकी मौत हुई। वहीं कइयों का कहना कि सिकंदर के युद्धों से परेशान उसके ही सेनापतियों ने उसे जहर दे दिया।
-
-
मार्क जकरबर्ग: जकरबर्ग अभी केवल 32 साल के हैं। लेकिन इस उम्र से पहले ही उनका नाम दुनिया में लगभग हर देश में जाना जाता है और वे सबसे अमीर लोगों में से एक है। 20 साल की उम्र में उन्होंने फेसबुक को लॉन्च कर दिया था। फेसबुक के वर्तमान में 1.65 लाख सक्रिय यूजर हैं। पिछले साल दिसंबर में उन्होंने फेसबुक के 99 प्रतिशत शेयर्स को चान जकरबर्ग फाउंडेशन को दान कर दिया। प्रिशिला चान जकरबर्ग की पत्नी है।
-
आमिर खान: आमिर खान चुनिंदा फिल्मों करने के लिए मशहूर हैं। वे अब तक चार नेशनल और सात फिल्मफेयर अवार्ड जीत चुके हैं। इसके अलावा पद्मश्री और पद्म भूषण से भी सम्मानित हो चुके हैं। 36 साल की उम्र में आमिर ने प्रोडक्शन हाउस शुरू किया। इसके तहत पहली फिल्म लगान थी, जिसे ऑस्कर के लिए नॉमिनेट भी किया गया था। आमिर खान की फिल्मों ने ही सबसे पहले 100, 200 करोड़, 300 करोड़ और 500 करोड़ रुपये कमाने का रिकॉर्ड बनाया। टीवी पर उनका शो सत्यमेव जयते भी काफी लोकप्रिय हुआ था।
-
सलमान खान: बॉलीवुड के दबंग के नाम से मशहूर सलमान खान की फिल्म केवल उनके नाम से चल जाती है। बॉलीवुड में जब बात फैन फॉलोइंग की होती है तो सलमान खान के सामने शायद ही कोई टिक पाए। हाल के सालों में सलमान खान ने लगातर एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। सलमान खान कई तरह के विवादों में भी रहे लेकिन इससे उनकी फिल्मों में कोई असर नहीं पड़ा। अगर आज सलमान की कोई फिल्म 100 करोड़ रुपये नहीं कमाती है तो उसे फ्लॉप करार दे दिया जाता है।