-
प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी टाइम से स्टारडम से ज्यादा अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कभी वह निक जोनस संग रोमांटिक अंदाज में लिपलॉक करते हुए वायरल होती हैं तो कभी अपन अपने ग्लैमरस लाइफस्टाइल को लेकर। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने गॉर्जियस लुक को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में देसी गर्ल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह गजब ढा रही हैं। ट्रांसपेरेंट ब्लैक कलर के वन पीस और हाई हील में प्रियंका चोपड़ा काफी स्टायलिश दिख रही हैं। फैंस को 'क्वांटिको गर्ल' का ये अंदाज काफी रास आ रहा है। इन तस्वीरों के जरिए प्रियंका खूब तारीफें बटोर रही हैं। देखिए प्रियंका की लेटेस्ट तस्वीरें। (All Pic-Priyanka chopra jonas)
-
यहां प्रियंका चोपड़ा ने Philosophy di Lorenzo Serafini ब्रांड के कलेक्शन शीर ड्रेस पहनी है। इसके साथ ही लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के हाई जूड़ा बनाया है। वहीं पैरों में louboutinworld ब्रांड के सैंडल कैरी किए हैं। इस ट्रांसपेरेंट ड्रेस में वह बोल्ड गेटअप में दिख रही हैं।
बता दें कि हाल ही में प्रियंका का नाम दुनिया की 50 ताकतवर महिलाओं में शामिल किया गया है। देसी गर्ल को US Today पॉवर आइकन लिस्ट में मिली है। इस लिस्ट में उन ताकतवर महिलाओं के नाम हैं जिन्होंने अपनी सपने साकार कर एक अलग मुकाम हासिल किया है। जो तमाम बड़ी चुनौतियों को पार कर अपनी मंजिल पाई हो। प्रियंका भी एक प्रेरणा हैं। -
बात अगर वर्क फ्रंट की करें तो प्रियंका जल्द ही शोनाली बोस की फिल्म 'The Sky Is Pink' में नजर आने वाली हैं। कुछ दिन पहले ही फिल्म की शूटिंग खत्म हुई है। फिल्म में प्रियंका के अलावा जायरा वसीम और फरहान अख्तर हैं।
तस्वीर प्रियंका ने होली के मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। साल 2019 की होली प्रियंका की पहली होली रही जिसे उन्होंने अपने ससुराल में सेलिब्रेट किया। -
कुछ दिन पहले प्रियंका के पति निक जोनस का म्यूजिक वीडियो #sucker रिलीज हुआ है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
-
रोमांटिक अंदाज में प्रियंका और निक।
